Follow

एनईपी 2020 के क्रियान्वयन में पंजाब यूनिवर्सिटी की प्रगति की हुई समीक्षा

क्रॉसर : छह माह की कार्ययोजना गई पेश

न्यूज़म ब्यूरो

चंडीगढ़, 24 अप्रैल 2026 : पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ में नई शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के क्रियान्वयन को लेकर प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें वाइस चांसलर प्रो. रेनू विग ने रिपोर्ट प्राप्त कर कार्यों की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया।

बैठक के दौरान एनईपी समन्वयक प्रो. अनिल मोंगा, सह-समन्वयक प्रो. वीनू मांगट और पीयू सारथियों ने वाइस चांसलर के समक्ष विस्तृत प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस मौके पर डीन यूनिवर्सिटी इंस्ट्रक्शन प्रो. योजना रावत और जनसंपर्क निदेशक डॉ. विनीत पुनिया भी उपस्थित रहे। साथ ही इस अवसर पर अक्टूबर 2026 तक की छह माह की गतिविधियों का कैलेंडर भी प्रस्तुत किया गया।

वाइस चांसलर प्रो. रेनू विग ने कहा कि विश्वविद्यालय ने एनईपी 2020 को चरणबद्ध और व्यवस्थित तरीके से लागू करते हुए महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने बताया कि चार वर्षीय स्नातक कार्यक्रम के तहत पाठ्यक्रम पुनर्गठन, मल्टीपल एंट्री-मल्टीपल एग्जिट प्रणाली, स्वयं आधारित क्रेडिट एकीकरण और उद्योगों के साथ सहयोग को प्रभावी रूप से लागू किया गया है।

Advertisement

उन्होंने एनईपी सारथी छात्र विंग, दीक्षा मक्कड़, स्तुति गौतम, अवनिंदर अंटाल, सौरभ शेरावत, पूनम बेनीवाल, करण पठानिया, एवेरीना, निधि शर्मा और दलजीत सिंह को छात्रों के बीच एनईपी के लाभ और अवसरों की जानकारी पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिए।

साथ ही नए सत्र में प्रवेश लेने वाले छात्रों के लिए एक मॉडल इंडक्शन कार्यक्रम तैयार करने पर जोर दिया। पीयू एनईपी समन्वयक प्रो. अनिल मोंगा ने बताया कि सारथियों का चयन यूजीसी के दिशा-निर्देशों के अनुसार आवेदन और साक्षात्कार प्रक्रिया के माध्यम से किया गया। उन्होंने कहा कि पिछले छह महीनों में सारथियों ने विभिन्न विभागों में क्विज, पोस्टर मेकिंग और स्लोगन राइटिंग जैसी गतिविधियों के जरिए एनईपी के प्रति जागरूकता बढ़ाने का कार्य किया है।

 

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Advertisement
Tap to Refresh