
सिद्धू ने मोहाली में कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दौरान किए गए विकास कार्यों को भी याद दिलाया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार के समय बड़े प्रोजेक्ट शुरू किए गए थे, जैसे सेक्टर-66 में 300 बिस्तरों वाला अस्पताल। इसके टेंडर पास हो चुके थे और शिलान्यास भी किया जा चुका था, लेकिन आज तक ये परियोजनाएं पूरी नहीं हो सकी हैं।
उन्होंने यह भी बताया कि मोहाली के सेक्टर-79 में बनाया गया ऑटिज़्म सेंटर आज खाली पड़ा है और खंडहर में तब्दील हो चुका है। उसी सेक्टर में बनी डिस्पेंसरी भी अधूरी और अटकी हुई है, जिसके कारण लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं नहीं मिल पा रही हैं।

मौजूदा पंजाब सरकार पर निशाना साधते हुए सिद्धू ने कहा कि यह मामला सिर्फ इमारतों या आंकड़ों का नहीं, बल्कि सिस्टम की कार्यप्रणाली का है। जनता जानना चाहती है कि जिन परियोजनाओं के दावे किए गए थे, वे कहां और क्यों अटक गईं। इसकी जिम्मेदारी वर्तमान आम आदमी पार्टी सरकार की है।
