Follow

राव नरेंद्र सिंह ने सैलजा-सुरजेवाला के साथ सुधा भारद्वाज का नामांकन कराया दाखिल

कांग्रेस के कद्दावर नेताओं ने पंचकूला मेयर प्रत्याशी सुधा भारद्वाज का नामांकन कराया दाखिल

न्यूज़म ब्यूरो

चंडीगढ़/पंचकूला। पंचकूला नगर निगम चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी ने अपनी तैयारियों को तेज करते हुए मेयर पद प्रत्याशी सुधा भारद्वाज सहित समस्त 20 वार्ड प्रत्याशियों का नामांकन पत्र दाखिल कराया। इस अवसर पर हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह की उपस्थिति में नामांकन प्रक्रिया पूरी की गई। नामांकन के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं समर्थक मौजूद रहे। सैकड़ो की संख्या में गाड़ियों का काफिला लेकर सुधा भारद्वाज नामांकन स्थल पर पहुंची।

नामांकन कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला और उन्होंने कांग्रेस पार्टी तथा प्रत्याशी सुधा भारद्वाज के समर्थन में जोरदार नारेबाजी की। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि पंचकूला की जनता बदलाव चाहती है और कांग्रेस पार्टी विकास, पारदर्शिता तथा जनहित के मुद्दों को लेकर चुनाव मैदान में उतरी है। उन्होंने कहा कि सुधा भारद्वाज एक मेहनती, ईमानदार और जनसेवा के लिए समर्पित उम्मीदवार हैं, जिन्हें जनता का भरपूर समर्थन मिलेगा।

Advertisement

मेयर प्रत्याशी सुधा भारद्वाज ने कहा कि पंचकूला शहर के विकास, स्वच्छता, बेहतर नागरिक सुविधाओं, महिलाओं की सुरक्षा और युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए वह पूरी निष्ठा से कार्य करेंगी। उन्होंने जनता से आशीर्वाद और समर्थन देने की अपील की।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं सांसद कुमारी सैलजा तथा रणदीप सिंह सुरजेवाला एवं स्थानीय विधायक चंद्रमोहन ने इस अवसर पर उपस्थित विशाल जनसभा को संबोधित किया और कांग्रेस पार्टी की उम्मीदवार को भारी बहुमत से जीतने की अपील की।

नामांकन कार्यक्रम के बाद शहर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा जोश और उत्साह के साथ शक्ति प्रदर्शन भी किया गया। कांग्रेस नेताओं ने दावा किया कि पंचकूला नगर निगम चुनाव में जनता कांग्रेस के पक्ष में मतदान कर विकास की नई दिशा तय करेगी।

इस अवसर पर चंडीगढ़ कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हरमोहिन्दर सिंह लक्की, राज्यसभा सांसद कर्मवीर सिंह बौद्ध, विधायकअकरम खान, पूर्व विधायक प्रदीप चौधरी, शमशेर सिंह गोगी , जसबीर मलौर, हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष पर्ल चौधरी, लाल बहादुर खोवाल,  फ़ोम लाल, संजय चौहान, पवन जैन, विजय बंसल, शशि शर्मा, राकेश सोंधी, विजय वर्मा, नरेश मान, रणधीर सिंह राणा, भूपेंद्र सिंह बूरा, वीरेंद्र जागलान, राजन मेहता, सुरेश युनिसपुर, जिलाध्यक्ष नरपाल सिंह, परमिंदर परी, अरविंद शर्मा व देवेंद्र सिंह,  निलय सैनी, वेणु अग्रवाल तथा रघुवीर भारद्वाज,  मोनिका डूमरा , लाजवंती ढिल्लों,  गीता,संतोष जून, मिथिलेश, प्रियंका हुड्डा, भावना गुप्ता, सुषमा खन्ना, रमन त्यागी, सुरेश रोड, प्रोफेसर सुल्तान सिंह ढुल एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे।

 

Advertisement
Tap to Refresh