Follow

राज्यपाल प्रो. घोष ने अजय सूरा को दिलाई राज्य सूचना आयुक्त पद की शपथ

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी शपथ ग्रहण समारोह में  हुए शामिल

न्यूज़म ब्यूरो

चंडीगढ़, 24 अप्रैल। हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने शुक्रवार को यहां लोक भवन में आयोजित एक भव्य समारोह में वरिष्ठ पत्रकार अजय सूरा को राज्य सूचना आयुक्त के रूप में पद और निष्ठा की शपथ दिलाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी उपस्थित रहे।

राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष तथा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अजय सूरा को उनकी नई भूमिका और जिम्मेदारी संभालने पर बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

Advertisement

इस अवसर पर हरियाणा की प्रथम महिला मित्रा घोष, शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा, मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी, मुख्य सूचना आयुक्त टीवीएसएन प्रसाद, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक सीआईडी सौरभ सिंह, राज्यपाल के सचिव विजय कुमार सिद्दप्पा भाविकट्टी, राज्य सूचना आयुक्त कर्मवीर सैनी, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की अतिरिक्त निदेशक वर्षा खांगवाल, मुख्यमंत्री के मीडिया सचिव प्रवीण अत्रे, राज्यपाल के एडीसी  स्क्वाड्रन लीडर पी. भरत तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी और अतिथि भी उपस्थित थे।

 

Advertisement
Tap to Refresh