Follow

“खड्गे के अंदर बोलती है चीन-पाकिस्तान की आत्मा”: ऊर्जा मंत्री अनिल विज

Listen to this article

“देश में मोदी की लहर, चुनाव में खिलेगा कमल”: बंगाल-तमिलनाडु चुनाव पर अनिल विज का बड़ा दावा

सांसद पप्पू यादव की महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी पर मंत्री अनिल विज बोले, “इस प्रकार की शब्दावली निंदनीय”

न्यूज़म ब्यूरो

Advertisement

अम्बाला/चंडीगढ़, 22 अप्रैल। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड्गे द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आतंकवादी कहे जाने पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि देश का कोई भी नागरिक अपने प्रधानमंत्री के बारे में ऐसे शब्दों का इस्तेमाल नहीं कर सकता। उन्होंने कहा इनके अंदर तो विदेशियों की आत्माएं बोलती है जिनमें पाकिस्तान, चीन जैसे देश के दुश्मनों की बोलती है जो यह इस प्रकार के शब्द कहने का दुसाहस भी कर पाते हैं। विज आज पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

बंगाल व तमिलनाडु में कल से मतदान को लेकर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि देश में मोदी की लहर चल रही है सारे देश में विकास की राजनीति की लहर चल रही है। फिर चुनाव किसी भी प्रदेश में हो असर हर जगह है। हम इससे पहले हरियाणा, दिल्ली, बिहार, मुंबई में जीते हैं उसी प्रकार से आगे भी जहां-जहां चुनाव होंगे, भाजपा ही जीतेगी।

सांसद पप्पू यादव की महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी पर मंत्री अनिल विज बोले, “इस प्रकार की शब्दावली निंदनीय”
सांसद पप्पू यादव द्वारा राजनीतिक क्षेत्र में आई महिलाओं पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर ऊर्जा मंत्री ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस प्रकार की शब्दावली का इस्तेमाल करना निंदनीय है। हो सकता है कि उनकी अपनी पार्टियों में ऐसा कुछ होता हो, मगर सारी पार्टियों, महिलाओं व देश को ऐसा नहीं कह सकते।

 

What are your Feelings
Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Tap to Refresh