नई दिल्ली, 5 नवंबर। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को गुरु नानक देव जी के 556वें प्रकाश पर्व के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव जी का जीवन दर्शन संपूर्ण मानवता के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके बताए हुए सत्य, करुणा, समानता और सेवा के मार्ग पर चलकर ही समाज में शांति और सौहार्द स्थापित किया जा सकता है।
मुख्यमंत्री ने दिल्ली में गुरुद्वारा बंगला साहिब पहुंचकर मत्था टेका और प्रदेश की शांति, समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु नानक देव जी के उपदेश हम सभी का पथ प्रशस्त करते रहेंगे और उनके आदर्शों को हमें अपने जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए।
पढ़ने के लिए धन्यवाद
आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।