Follow

अंबाला से कुलविंद्र कौर, सोनीपत से कमल दीवान कांग्रेसी प्रत्याशी : राव नरेंद्र सिंह

Listen to this article

न्यूज़म ब्यूरो

चंडीगढ़, 18 अप्रैल 2026 : हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अंबाला तथा सोनीपत नगर निगम चुनावों के लिए मेयर पद के प्रत्याशियों की औपचारिक घोषणा कर दी है। स्मरण रहे कि अंबाला नगर निगम का मेयर पद बीसी (बी) महिला वर्ग के लिए आरक्षित है, जबकि सोनीपत नगर निगम की सीट सामान्य श्रेणी के अंतर्गत आती है। यह जानकारी देते हुए हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने बताया कि अंबाला नगर निगम के लिए कुलविंद्र कौर (धर्मपत्नी कृपाल सिंह सैनी) तथा सोनीपत नगर निगम के लिए जिला कांग्रेस कमेटी (शहरी) के अध्यक्ष कमल दीवान को पार्टी का अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया गया है।

राव नरेंद्र सिंह ने आगे कहा कि कमल दीवान एक प्रतिष्ठित राजनीतिक परिवार से संबंध रखते हैं। उनके पिता स्वर्गीय देवराज दीवान सोनीपत से विधायक रह चुके हैं और क्षेत्र में उनकी मजबूत जनपकड़ तथा जनसेवा का लंबा अनुभव रहा है। इसी प्रकार कुलविंद्र कौर का परिवार भी शहर का एक सम्मानित एवं प्रतिष्ठित परिवार है, जो सदैव स्थानीय लोगों के सुख-दुख में सहभागी रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि कांग्रेस पार्टी पूर्ण मजबूती, संगठनात्मक एकजुटता और व्यापक जन समर्थन के साथ इन चुनावों में भाग लेगी तथा सभी सीटों पर विजय प्राप्त करेगी।

Advertisement

इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि पंचकूला नगर निगम के मेयर पद के प्रत्याशी की घोषणा भी शीघ्र ही कर दी जाएगी। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे पार्टी प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरे उत्साह, समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ चुनाव अभियान में जुटें।

 

What are your Feelings
Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Tap to Refresh