चंडीगढ़। राजस्थान परिवार सेवा संस्था द्वारा राम दरबार में कंबल वितरण एवं निःशुल्क मेडिकल कैम्प का आयोजन किया गया।

इस सेवा कार्यक्रम में पंजाब के राज्यपाल एवं चण्डीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की तथा जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए।

कार्यक्रम के दौरान लगभग 200 कंबलों का वितरण किया गया।

इस अवसर पर संस्था के संस्थापक पवन कुमार, अध्यक्ष भरू गिरी, महासचिव दलबीर सिंह, सचिव संजीव कुमार सहित संस्था के अन्य पदाधिकारी एवं स्वयंसेवक उपस्थित रहे। एरिया काउंसलर नेहा मुसावट भी कार्यक्रम में मौजूद रहीं।

राजस्थान परिवार सेवा संस्था द्वारा किए गए इस सामाजिक सेवा कार्य की स्थानीय नागरिकों ने सराहना की और इसे जनकल्याण की दिशा में एक सराहनीय पहल बताया।