Follow

नव वर्ष 2026 से शुरू होगा “हमारा गुरुग्राम, हमारी ज़िम्मेदारी” स्वच्छता अभियान, सुधा यादव करेंगी नेतृत्व

Listen to this article

गुरुग्राम/चंडीगढ़, 31 दिसम्बर । नववर्ष 2026 की शुरुआत को जन-सहभागिता और नागरिक कर्तव्य से जोड़ते हुए “स्वच्छ गुरुग्राम मिशन” के अंतर्गत गुरुग्राम शहर में एक 10 दिवसीय व्यापक स्वच्छता अभियान की शुरुआत की जाएगी। इस अभियान का उद्देश्य शहर के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों, बाजारों, चौराहों एवं आवासीय क्षेत्रों में स्वच्छता को बढ़ावा देना तथा नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है।

इस स्वच्छता अभियान का नेतृत्व भाजपा की वरिष्ठ नेत्री डॉ. सुधा यादव (सदस्य, केंद्रीय संसदीय बोर्ड, भाजपा एवं पूर्व सांसद) द्वारा किया जाएगा।
स्वच्छता अभियान 1 जनवरी से 4 जनवरी 2026 तक प्रतिदिन आयोजित किया जाएगा। इसके पश्चात पूरे जनवरी माह में प्रत्येक शनिवार एवं रविवार को यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। सभी सफाई गतिविधियाँ प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक संचालित की जाएँगी।

इस संबंध में जानकारी देते हुए पूर्व सांसद डाक्टर सुधा यादव ने बताया कि अभियान के अंतर्गत शहर के विभिन्न चिन्हित क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थलों, बाजारों एवं आवासीय इलाकों की सफाई की जाएगी। स्थानीय नागरिकों से अपील की गई है कि वे इस मेगा स्वच्छता अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाएँ तथा अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने के लिए आगे आएँ। डा. सुधा के। मुताबिक अभियान का मूल मंत्र है “हमारा गुरुग्राम, हमारी ज़िम्मेदारी” है।

Advertisement

उन्होंने बताया कि अभियान के प्रारंभिक चरण में स्वच्छता कार्य 1 जनवरी को किसान भवन से खांडसा रोड (अनाज मंडी तक), 2 जनवरी को सेक्टर-56 हुडा मार्केट, 3 जनवरी को उमंग भारद्वाज चौक और 4 जनवरी को गांव बेगमपुर खटोला में किया जाएगा।

अभियान की जानकारी देते हुए डॉ. सुधा यादव ने कहा कि  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान से प्रेरणा लेकर गुरुग्रामवासियों ने इस स्वच्छता मुहिम को अपनाया है और इसे जन-आंदोलन का स्वरूप दिया है। हर वर्ष हम नया साल अपने व्यक्तिगत संकल्पों के साथ शुरू करते हैं, लेकिन इस बार मेरा आग्रह है कि हम अपने शहर के लिए संकल्प लें। स्वच्छ गुरुग्राम मिशन एक नागरिकों द्वारा संचालित पहल है, जिसमें प्रत्येक नागरिक की भागीदारी आवश्यक है। गुरुग्राम को स्वच्छ बनाना तभी संभव है जब हम सभी स्वयं आगे आकर जिम्मेदारी निभाएँ। पूर्व सांसद ने सभी गुरुग्रामवासियों से अपील की कि बड़ी संख्या में इस अभियान से जुड़ें और वर्ष 2026 को स्वच्छ गुरुग्राम के संकल्प वर्ष के रूप में स्थापित करें।

 

What are your Feelings
Advertisement
Tap to Refresh