Follow

महम में 202.77 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन- शिलान्यास : सीएम

Listen to this article

न्यूज़म ब्यूरो 

चंडीगढ़, 5 अप्रैल। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज महम (रोहतक) में आयोजित धन्यवाद व विकास रैली में 202.77 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन  और शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने 231.25 लाख रुपये की 2 परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने 118.84 करोड़ रुपये की सिंचाई विभाग की, 80 करोड़ 88 लाख 14 हजार रुपये की जनस्वास्थ्य विभाग की परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने गांव सुंदरपुर में 74.04 लाख रुपये की लागत से बनने वाले नए स्कूल भवन का शिलान्यास किया।

मुख्यमंत्री नायब सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार जनता के हर वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और महम में इन परियोजनाओं के माध्यम से स्थानीय लोगों को बेहतर जीवनयापन और बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

Advertisement

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जिन परियोजनाओं का उदघाटन किया है, उनमें 155.14 लाख रुपये की लागत से टाउन पार्क का नवीनीकरण और 76.11 लाख रुपये से महम के वार्ड-2 में सैनी सामुदायिक केंद्र का निर्माण कार्य शामिल है।

वहीं मुख्यमंत्री ने सिंचाई व जल संसाधन विभाग द्वारा 8947 लाख रुपये की लागत से भिवानी सब-ब्रांच की री-मॉडलिंग, महम में बाढ़ नियंत्रण और सुरक्षा के लिए कई परियोजनाओं का भी शिलान्यास किया गया। उनमें 496 लाख रुपये की लागत से महम ड्रेन पर रिटेनिंग वॉल, 1238 लाख रुपये की लागत से भूमिगत पाइपलाइन (भैणी सुरजन, भैणी चंद्रपाल, समैण) बनाए जाने, 267 लाख रुपये की लागत से भैणी मातो से जुई फीडर पाइपलाइन, 106 लाख रुपये की लागत से बहलबा लिंक ड्रेन पाइपलाइन, 237 लाख रुपये की लागत से समैण से जुई फीडर पाइपलाइन, 319 लाख रुपये की लागत से मोखरा खेड़ी आरसीसी सुरक्षा दीवार, 139 लाख रुपये की लागत से समैण सोलर सबमर्सिबल पंप, 135 लाख रुपये की लागत से फरमाणा खास से करसोल माइनर पाइपलाइन के निर्माण कार्य शामिल है।

मुख्यमंत्री ने महम शहर में पंपिंग स्टेशन के सुदृढ़ीकरण की नींव भी रखी। इस परियोजना पर 8088.14 लाख रुपये की लागत आएगी। मुख्यमंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में सुधार हेतु जीपीएस सुंदरपुर स्कूल भवन के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस स्कूल भवन पर 74.04 लाख रुपये की लागत आएगी।

 

What are your Feelings
Advertisement
Tap to Refresh