Follow

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘काशी कोतवाल’ और बाबा विश्वनाथ के किए दर्शन

बच्चों व आसपास के दुकानदारों से किया संवाद, सभी ने प्रणाम कर अपने प्रिय मुख्यमंत्री का किया अभिवादन

न्यूज़म ब्यूरो

वाराणसी, 4 अप्रैल। गोरक्षपीठाधीश्वर व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार सुबह बाबा विश्वनाथ व ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव का दर्शन-पूजन किया। मुख्यमंत्री ने यहां से निकलकर आसपास के दुकानदारों और बच्चों से संवाद किया और उनका कुशलक्षेम जाना।

Special Offer
ADVERTISEMENT
Advertisement

मुख्यमंत्री ने बच्चों को उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद भी दिया। मुख्यमंत्री शुक्रवार को दो दिवसीय दौरे पर काशी पहुंचे। शनिवार सुबह उन्होंने बाबा काल भैरव के दरबार में पहुंचकर माथा टेका और आरती कर श्रद्धा निवेदित की।

यहां से निकलते समय सीएम योगी ने आसपास के दुकानदारों व बच्चों से बातचीत की। सभी ने प्रणाम कर अपने प्रिय मुख्यमंत्री का अभिवादन किया। सीएम का आत्मीय व्यवहार देखकर सभी प्रसन्न नजर आए।

मुख्यमंत्री श्रीकाशी विश्वनाथ धाम भी पहुंचे। गर्भगृह में प्रवेश कर उन्होंने लोक मंगल की कामना के साथ बाबा विश्वनाथ का षोडशोपचार पूजन-अभिषेक किया और आरती की। मुख्यमंत्री ने यहां से प्रस्थान करते समय श्रद्धालुओं का अभिवादन भी किया।

इस पर मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं ने “हर-हर महादेव” के जयकारे लगाए। मुख्यमंत्री के साथ कैबिनेट मंत्री राकेश सचान, अनिल राजभर, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल, राज्यमंत्री संदीप सिंह, विधायक नीलकंठ तिवारी, सुशील सिंह, अवधेश सिंह आदि ने भी दर्शन-पूजन किया।

 

Advertisement
Tap to Refresh