न्यूज़म ब्यूरो
नई दिल्ली। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वीरवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। पुष्प गुच्छ और स्मृति चिन्ह देकर अभिवादन करते हुए मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से महत्वपूर्ण विषयों पर मंत्रणा की और उनका मार्ग दर्शन भी लिया।
माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री ने पिछले कुछ दिनों के दौरान अपने पंजाब दौरों को लेकर भी प्रधानमंत्री से ज़िक्र किया और उन्हें पंजाब कि अंदरूनी और जमीनी हकीकत कि रिपोर्ट दी है।

साथ ही पंजाब के विभिन्न्न वर्गों में बढ़ रही भाजपा और केंद्र के साथ हरियाणा सरकार की उपलब्धियों ने पंजाब के जन मानस के मन में मौजूदा सरकार के प्रति पनप रहे असंतोष को लेकर भी बात हुई है।
प्रधानमंत्री मोदी से निकट भविष्य की योजनाओं को लेकर मार्ग दर्शन लेने के बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी वहां से लौटे हैं।