Follow

पालतू कुत्ते की बीमारी से आहत दो सगी बहनों ने की आत्महत्या

 

लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ के पारा क्षेत्र से एक बेहद दुखद और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां दो सगी बहनों ने अपने पालतू कुत्ते की लंबी बीमारी और उसकी बिगड़ती हालत से आहत होकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर है।

दोदा खेड़ा जलालपुर निवासी कैलाश सिंह की बेटियां राधा सिंह (24) और जिया सिंह (22) अपने पालतू कुत्ते से बेहद लगाव रखती थीं। परिजनों के अनुसार, कुत्ता पिछले कुछ समय से गंभीर रूप से बीमार था। उसका लगातार इलाज कराया जा रहा था, लेकिन हालत में कोई सुधार नहीं हो रहा था। कुत्ते की तड़प और असहाय स्थिति को देखकर दोनों बहनें गहरे तनाव और अवसाद में थीं।

मां गुलाब देवी ने बताया कि बुधवार सुबह करीब 11 बजे उन्होंने दोनों बेटियों को दुकान से सामान लेने भेजा था। लौटने के कुछ ही देर बाद दोनों की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी और वे जमीन पर गिर पड़ीं। परिजनों को जब पता चला कि दोनों ने जहरीला पदार्थ पी लिया है, तो उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया।

अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने राधा को मृत घोषित कर दिया, जबकि जिया की हालत नाजुक बनी रही। गुरुवार को इलाज के दौरान जिया की भी मौत हो गई। इंस्पेक्टर पारा सुरेश सिंह ने बताया कि भाई वीर सिंह के बयान के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए हैं।

Advertisement

 

Advertisement
Tap to Refresh