Follow

जानकारी नहीं है तो जानकारी जुटाए और कार्रवाई करें मुख्यमंत्री सुक्खू : जयराम ठाकुर

Listen to this article

न्यूज़म ब्यूरो 

शिमला : हिमाचल प्रदेश के मुख्य सचिव पर लग रहे आरोपों से जुड़े सवाल के जवाब में पूर्व मुख़्यमंत्रो एवं नेता विपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सीएम कहते हैं कि अभी उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है। मुख्यमंत्री समझ लें कि अब जानकारी नहीं होने से काम नहीं चलेगा? अगर जानकारी नहीं है तो जिम्मेदार राजस्व के अधिकारियों को बुलाकर  जांच रिपोर्ट समझे और जरूरी एक्शन लें। अगर जो आरोप लगा रहे हैं वह आरोप सही है तो यह स्थिति बहुत खतरनाक है। हिमाचल के लिए खतरे की घंटी है। हमने पहले दिन से ही कहा कि मुख्यमंत्री कुछ भ्रष्टाचारियों के हाथों की कठपुतली बन गए हैं। कांग्रेस को फंडिंग करने के लिए उन्होंने जिन अधिकारियों को लगाया था अब उन अधिकारियों से कुछ कहने की मुख्यमंत्री  की हिम्मत नहीं हो रही है। खुलेआम लूट मची हुई है। भ्रष्टाचार चरम पर है। जिस अधिकारी के हाथ जो लग रहा है वह उठा ले रहा है।

जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री निपटने–निपटाने की जिस राजनीति पर आगे बढ़ रहे हैं। उससे प्रदेश का भला नहीं होने वाला है। अपने कई बड़े मंत्रियों को वह निपटा भी चुके हैं। जिन भ्रष्ट अधिकारियों के कहने पर वह चल रहे हैं, वे अधिकारी उन्हें कहीं का भी नहीं छोड़ेंगे। बड़े –बड़े नेताओं को हमने लड़ाई लड़ते देखा, लेकिन अंतत वह सभी एक बंद कमरे के किसी कोने में मिलकर गले मिलते हैं और मामले निपटाते हैं। मुख्यमंत्री को बरगलाने वाले वे अधिकारी भी समझ लें की समय आने पर उनकी कारगुज़ारियों का हिसाब होगा। भाजपा कांग्रेस के सुक्खू सरकार की ओछी हरकतों से डरने वाली नहीं है। हम सरकार की हर साजिश का सामना करेंगे।

Advertisement

 

What are your Feelings
Advertisement
Tap to Refresh