Listen to this article
उज्जैन। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा को सिंहस्थ 2028 के अंतर्गत क्षिप्रा नदी पर निर्माणाधीन 29 किलोमीटर लंबे घाटों की प्रगति एवं विशेषताओं की जानकारी दी।

डॉ मोहन यादव ने बताया कि घाट निर्माण पूर्ण होने पर 24 घंटे में 3 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के स्नान की सुविधा विकसित की जा रही है, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कोई असुविधा न हो।

इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ यादव ने शांति पैलेस के पीछे स्थित दाऊदखेड़ी घाट की निर्माण व्यवस्थाओं का भी अवलोकन कराया।
What are your
Feelings