Listen to this article
बड़े पैमाने पर टाॅरगेट कीलिंग को रोकने में नाकाम रहने के लिए मुख्यमंत्री की निंदा की
मेहनती मज़हबी समुदाय का अपमान करने के लिए राजा वड़िंग की कड़ी निंदा की
*तरनतारन/चंडीगढ़03नवंबर* : शिरोमणी अकाली दल के अध्यक्ष सरदार सुखबीर सिंह बादल ने आज कहा कि एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी के लगातार पांचवी बार शिरोमणी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) का अध्यक्ष चुना जाना केंद्रीय बलों पर खालसा पंथ की जीत है।
आज यहां पार्टी उम्मीदवार पिं्रसिपल सुखविंदर कौर रंधावा के लिए प्रचार करते हुए पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि केंद्रीय एजेंसियों से गठबंधन कर रहे नेताओं ने अपने सहयोगियों के माध्यम से शिरोमणी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) पर कब्जा करने की पूरी कोशिश की है। उन्होने कहा,‘‘ मैं एसजीपीसी के सदस्यों को बधाई देता हूं , जिन्होने इस साजिश को नाकाम करने के लिए एकजुट होकर खालसा पंथ की महासंसद के चुनावों में एडवोकेट धामी की ऐतिहासिक जीत सुनिश्चित की है।’’
इससे पहले चहल गांव में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए सरदार बादल ने कहा कि आम आदमी पार्टी के कार्यकाल में पंजाब पूरी तरह से अराजकता की गिरफ्त में आ गया है। उन्होने कहा,‘‘ हर दिन टाॅरगेट कीलिंग हो रही है, चाहे जगराओं में कबडडी खिलाड़ी का कत्ल हो यां बटाला में गैंगस्टरों द्वारा एक नौजवान की हत्या।’’ उन्होने कहा कि इन सबके बावजूद , मुख्यमंत्री भगवंत मान राज्य में गैंगस्टरों की मनमानी हत्याओं को रोकने के लिए कोई भी प्रभावी कार्रवाई नही कर रहे हैं।
अकाली दल अध्यक्ष ने कहा कि यह सब इसीलिए हो रहा है क्योंकि मुख्यमंत्री भगवंत मान अरविंद केजरीवाल को खुश करने में व्यस्त हैं। उन्होने कहा,‘‘ मुख्यमंत्री गैंगस्टरों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय आपको अखबार पहुंचाने वाले वाहनों को रोकने में ज्यादा दिलचस्पी रखते हैं, क्योंकि मुख्यमंत्री आवास के पास केजरीवाल द्वारा बनाए गए शीश महल की खबरें छपी होती हैं।’’
मुख्यमंत्री से यह कहते हुए कि उन्होने पिछले चार सालों में पंजाबियों के लिए किए क्या काम किया है, सरदार बादल ने कहा,‘‘ जब भी मैं यह सवाल पूछता हूं तो भगवंत मान निराश हो जाते हैं। मैं उन्हें फिर से चुनौती देता हूं कि वे बताएं कि उन्होनें किसानों , मजदूरों, नौजवानों , महिलाओं यां व्यापारियों के लिए क्या किया है? आम आदमी पार्टी ने समाज के हर वर्ग को धोखा दिया है। यही कारण है कि आप सरकार अकाली कार्यकर्ताओं को डराने-धमकाने और उनके खिलाफ झूठे मामले दर्ज करने का सहारा ले रही है, क्योंकि उसके पास कुछ भी नही है और वह जानती है कि आगामी उपचुनावों में उसे करारी हार का सामना करना पड़ेगा।’’
सरदार बादल ने मेहनती मजहबी समुदाय का अपमान करने के लिए पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की कड़ी निंदा की। उन्होने कहा कि राजा वडिंग की भड़काउ और अपमानजनक टिप्पणियों से उनकी सामंती मानसिकता के साथ-साथ दलितों के प्रति उनके सम्मान को भी दर्शाती है। उन्होने कहा,‘‘ शिरोमणी अकाली दल इन जातिवादी टिप्पणियों की घोर निंदा करता है और मजहबी समुदाय के साथ एकजुटता व्यक्त करता है, जिसने स्वतंत्रता संग्राम, गुरुद्वारा सुधार आंदोलन और सशस्त्र बलों में बहुत बड़ा योगदान दिया है।’’
अकाली दल अध्यक्ष ने कलस, सोहल, झब्बल खाम और झब्बल पुख्ता सहित कई गांवों का दौरा किया।
सरदार बादल ने स. रमणीक सिंह खेड़ा और उनके समर्थकों का पार्टी में स्वागत किया।
अकाली दल अध्यक्ष के साथ सिकंदर सिंह मलूका, एनके शर्मा, लखबीर सिंह लोधीनंगल, डाॅ. दलजीत सिंह चीमा, सतनाम सिंह राही, नाथ हमीदी, सुरजीत सिंह गढ़ी, भूपिंदर सिंह भिंदा और रंजीत सिंह ढ़िल्लों भी मौजूद थे।
What are your
Feelings