Follow

करोड़ों लोगों को पानी देने वाले भाखड़ा नांगल बांध को मैं प्रणाम करने गया था : नायब सिंह सैनी

Listen to this article

मंत्रिमण्डल की बैठक में कुल 31 एजेंडे रखे गए जिनमें से 18 एजेंडों  को मंजूरी प्रदान की : मुख्यमंत्री

गैस सप्लाई में पूरे विश्व स्तर पर आ रही समस्याविपक्ष सहयोग की भावना से करे कार्य

एलपीजी के स्थान पर पीएनजी कनैक्शन उपयोग में लाए  

Advertisement

कट्टर ईमानदारी की बात करने वाली आम आदमी पार्टी कट्टर भ्रष्टाचार में फंसी

निश्छल भटनागर 

चंडीगढ़, 24 मार्च : लगभग 6 घंटे तक चली हरियाणा कैबिनेट बैठक ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की सरकार के नाम मैराथन मीटिंग का तमग़ा भी जड़ दिया कि इससे पहले शायद ही प्रदेश के इतिहास में इतने लम्बे समय तक कैबिनेट सहयोगियों ने गहन मंत्रणा कर करीब तीन करोड़ हरियाणवियों के सुनहरे भविष्य को गढ़ने का काम किया हो। कैबिनेट के बाद मीडिया से रूबरू हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि बैठक में कुल 31 एजेंडे रखे गए जिनमें से 18 एजेंडों को मंजूरी प्रदान की गई। तमाम सवालों के साढ़े हुए जवाब देने के साथ ही जब उनसे न्यूज़म द्वारा ये पूछा गया कि बीते कल भाखड़ा नांगल बांध गए थे, वहां क्या देखा। तपाक से मुख्यमंत्री बोल पड़े, मैं तो वहां करोड़ों लोगों को पानी देने वाले भाखड़ा नांगल बांध को प्रणाम करने गया था। इस योगदान को सजदा करते हुए मैंने सिर भी नवाया, प्रणाम किया और सभी को जल रुपी जीवन देने के लिए बाँध का ह्रदय से आभार भी जताया।

कैबिनेट बैठक के बाद अपने प्रिंसिपल सेक्रेटरी अरुण कुमार गुप्ता और एडिशनल डीआईपीआर वर्षा खांगवाल तथा प्रेस सचिव प्रवीन आत्रेय के साथ प्रैसवार्ता में पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में बी फार्मा पदो के लिए उपयुक्त प्रार्थी नहीं मिलने के कारण रिक्तियां खाली रह जाती थी और उनकी लम्बित मांग होने के कारण बी फार्मा अधिकारियों की भर्ती में 6 माह के प्रशिक्षण की ढील दी गई है। इससे प्रदेश को काफी लाभ होगा। एक अन्य सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि कर्मचारियों को ऋण देने के मामले में कठिनाई आ रही थी। उनके समक्ष आने वाली समस्याओं को ध्यान में रखते हुए दोबारा से एजी के माध्यम से ऋण मुहैया करवाने का प्रावधान किया गया है।

वहीँ गैस सप्लाई को लेकर आ रही समस्या के संदर्भ में पूछे गए सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि मिडल ईस्ट में चल रहे युद्ध के कारण पूरे विश्व में यह समस्या आ रही है। इस समस्या से पूरी दूनिया प्रभावित हो रही है, इसलिए सरकार ने यह निर्णय लिया है कि एलपीजी के स्थान पर पीएनजी के कनैक्शन उपयोग में लाए जाए।  वर्तमान में राज्य में 5 लाख पीएनजी कनैक्शन धारक हैं। लेकिन 2 लाख के करीब उपभोक्ता इसका उपयोग नहीं कर रहे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष कोरोना काल में भी दुष्प्रचार करता रहा। विश्व स्तर पर आई समस्या से निजात पाने के लिए सहयोग की भावना से कार्य करना चाहिए और ज्यादा से ज्यादा लोगों को पीएनजी से जोड़ने के लिए प्रेरित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्य में गैस की कालाबाजारी रोकने के लिए सख्त कार्यवाई की जा रही है। इसके अलावा सोलर चुल्हा, इलेक्ट्रिक प्लेट व चुल्हा आदि को वैकल्पिक उपयोग के तौर पर इस्तेमाल करना चाहिए। उन्होंने कहा कि 10 कंपनियों द्वारा पीएनजी सप्लाई दी जा रही है। रॉ मैटेरियल के कारण पाईप लाईन बिछाने की समस्या आ रही थी लेकिन अब सरकार ने निर्देश जारी किए हैं इसे डीम्ड परमिशन मानते हुए कार्य को आगे बढाया जाए ताकि पीएनजी सप्लाई बढाई जा सके। उन्होंने ये भी कहा कि पीएनजी इस्तेमाल करने वालों को एलपीजी सप्लाई नहीं देने का फैसला भी किया गया है।

CM नायब सैनी कैबिनेट बैठक में बड़े फैसले | कानून, भर्ती और हाउसिंग पॉलिसी में बदलाव

एक अन्य सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि अफोरडेबल हाउस पोलिसी में किया गया संशोधन केवल फ्लेट धारकों पर लागू होंगे। तमाम हितधारकों कि ओर से की जा रही मांग देखते हुए और निर्माण कॉस्ट, जमीन की कीमत तथा श्रमिक लगत के मद्देनज़र अफोरडेबल फ्लैट्स की कीमतों में औसतन 12 फीसदी की बढ़ोतरी किये जाने की मंजूरी भी दी गयी है। वहीँ आप पार्टी के सुप्रीमो अरविन्द केजरीवाल के बंगले पर खर्च हुए 33 करोड़ रूपए की रकम सम्बन्धी  सवाल पर सैनी ने कहा कि कट्टर ईमानदारी की बात करने वाली आम आदमी पार्टी कट्टर भ्रष्टाचार में फंसी हुई है। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने अपने महल पर 33 करोड़ रुपए की राशि खर्च की। अब ऐसा ही यहाँ भी हो तो कोई बड़ी बात नहीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब में बुजुर्ग पैंशन को तरस रहे हैं। सरकार ने 2500 रुपए देने का वादा किया लेकिन 1500 भी नहीं दिए जा रहे है। महिलाओं को भी 1100 रुपए देने की बात कही लेकिन अब तक पंजीकरण भी नहीं किया जा रहा। चुनावी वर्ष में आप चुनाव से पहले वोट पाने के लिए महिलाओं के खाते में यह राशि भेजकर वोट हथियाने कि कोशिश करेगी। एमएसपी पर किसानों की फसलें नहीं खरीदी जा रही है। उन्होंने कहा कि आप सरकार ने केवल अपनी सेवा की, जनता की सेवा नहीं की। इसलिए दिल्ली में पूर्ण रूप से सफाया हुआ और अब पंजाब में भी आम आदमी पार्टी का सफाया तय है।

POLL 2 VOTES

How satisfied are you with the average increase of 10 to 12 percent in the affordable housing policy made by Nayab Singh Saini cabinet today?

absolutely right, totally agree
100%
This amount is too much for the poor considering the market price.
0%
It is fine in Gurugram, Sohna and Faridabad, but not in the entire state.
0%
Whatever the government does, I am with it
0%
What are your Feelings
Advertisement
Tap to Refresh