लखनऊ। शहर के यहियागंज स्थित श्री शक्तिधाम मंदिर में बीती अमावस्या को मासिक भंडारे का प्रसाद वितरित हुआ। इस दौरान मंदिर के संचालक गौरव श्रीवास्तव ने बताया कि श्री दादी जी और गुरुजी की असीम कृपा से पिछले कई दशकों से अमावस्या को मासिक भंडारे का प्रसाद निरंतर और अटूट वितरित किया जाता रहा है।
गौरव श्रीवास्तव ने बताया कि भंडारे की सेवा में योगदान देने के लिए भक्तों में लगातार होड़ जैसी लगी रहती है। मौसम कैसा भी हो, मां की कृपा और आशीर्वाद पाने के लिए इस बार भी काफी संख्या में भक्त मंदिर परिसर में सम्मिलित हुए और प्रसाद का भोग ग्रहण किया।