Follow

ईश्वर मनुष्य के अच्छे कर्मों में बसता है : नायब सिंह सैनी

Listen to this article

चंडीगढ़, 20 दिसंबर : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि ईश्वर मनुष्य के अच्छे कर्मों में बसता है। मनुष्य की सबसे बड़ी शक्ति उसके अंदर है। जिस मनुष्य ने अपने भीतर झांकना सीख लिया, वह संसार की किसी भी कठिनाई को हरा सकता है। मुख्यमंत्री शनिवार को कुरुक्षेत्र के लाडवा के अनाज मंडी में आयोजित जगतगुरु ब्रह्म ऋषि कुमार स्वामी के 774वें समागम में बोल रहे थे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को जगतगुरु ब्रह्मऋषि कुमार स्वामी ने आदि सनातन धर्म रतन की उपाधि से सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने जगतगुरु ब्रह्म ऋषि कुमार स्वामी को पुष्प गुच्छ देकर अभिवादन किया।

मुख्यमंत्री ने इस दौरान अपने संबोधन में कहा कि यह समागम एक दिव्य और भव्य आयोजन है, जो यहां आता है उसके मां दुर्गा की कृपा से सारे दुख संकट और कष्ट दूर हो जाते हैं। महाराज कुमार स्वामी समागम में आने वाली संगत को समझाते हैं। समागम में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने कहा कि युग तेज गति से दौड़ रहा है। इस समय में कुमार स्वामी महाराज मनुष्य को जीवन की दिशा देने का काम कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यक्ति को अहंकार छोड़कर मानवता अपनानी चाहिए। क्रोध छोड़कर करुणा को जीवन में उतरना चाहिए और लोभ को छोड़कर संतोष अपनाना चाहिए।

Advertisement

What are your Feelings
Advertisement
Tap to Refresh