Follow

हम हिमाचल नहीं कांग्रेस विरोधी जरूर हैं, क्योंकि कांग्रेस है हिमाचल विरोधी : जयराम ठाकुर

Listen to this article
मुख्यमंत्री के जवाब से असंतुष्ट भाजपा विधायक दल का सदन से वॉकआउट 
आपदा में सरकार का असंवेदनशील चेहरा सबके सामने 
न्यूज़म ब्यूरो
शिमला : हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल के अभिभाषण पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के जवाब से असंतुष्ट होकर भाजपा विधायक दल ने दोपहर बाद की कार्यवाही के बाद शाम छः बजे सदन से वाकआउट किया। बाहर मीडिया से बातचीत में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री हर वक्त झूठ बोलते हैं। अपनी आदत के अनुसार उन्होंने आज भी कहा कि आपदा की घड़ी में भाजपा ने साथ नहीं दिया। हम काफ़ी देर शांत रहे और कोई व्यवधान पैदा नहीं किया लेकिन मुख्यमंत्री कहने लगे आपने आपदा के दौरान कुछ नहीं किया। जब हमने कहना शुरू किया कि क्या आपदा के दौरान काम करना सरकार का दायित्व नहीं है क्या। आपने नया क्या किया?
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री कह रहे आप आपदा दौरान खड़े नहीं हुए तो मैं उन्हें बता देना चाहता हूं कि हमारे लोगों ने आपदा में कई कई किलोमीटर पैदल चलकर प्रभावितों की मदद की है। कांग्रेस के नेता कहीं दिखाई नहीं दिए। आपने आपदा प्रभावितों पर आवाज़ उठाने पर भी तीन-तीन मामले दर्ज कर दिए। आज भी वो बेघर लोग थानों के चक्कर काट रहे हैं। इस सरकार का  ऐसा असंवेदनशील चेहरा  सबके सामने आया है। दूसरी बात हमने पूछा नशे के खिलाफ लड़ाई में आप विशुद्ध राजनीति कर रहे हैं और हमें साथ नहीं लिया। आज हम पूछना चाहते हैं कि किसके इशारे पर सरकार ने एस टी एफ गठित की थी और क्या काम उनसे करवाते रहे। अब जब चार पुलिस कर्मचारी ही इसमें संलिप्त पाए गए तो इनको सस्पेंड कर एक डीजीपी को छुट्टी पर भेज दिया। क्या ये है आपकी नशे के खिलाफ कार्रवाई को लेकर संवेदनशीलता। खुद ही टीम गठित करते हैं और वही टीम नशे का कारोबार करते हुए पकड़ी जाती है। इससे बड़ी कोताही और लापरवाही कोई और नहीं हो सकती।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को अपने गलत कामों पर पर्दा डालने की आदत हो गई है जिसे विपक्ष हटाना जानता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हमें हिमाचल विरोधी कह रहे हैं। उनके कहने से नहीं चलेगा। ये हिमाचल हमारे दिल में है। हिमाचल के हितों की रक्षा करना हमारा दायित्व है। ये हम जिम्मेवारी के साथ कह रहे हैं। हम जरूर कांग्रेस विरोधी हो सकते हैं हिमाचल विरोधी नहीं।
What are your Feelings
Advertisement
Tap to Refresh