Follow

प्रथम नवरात्रि पर राज्यपाल ने सपत्नीक माता मनसा देवी मंदिर में टेका माथा

न्यूज़म ब्यूरो 

चंडीगढ़। प्रथम नवरात्रि के पावन अवसर पर वीरवार सुबह पंजाब के राज्यपाल एवं यूटी चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया अपनी धर्मपत्नी श्रीमती अनीता कटारिया के साथ पंचकूला स्थित माता मनसा देवी मंदिर में सह परिवार पहुँचे। इस दौरान उन्होंने माँ के दिव्य चरणों में श्रद्धापूर्वक शीश नवाकर आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर उन्होंने समस्त देशवासियों के सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए विश्व में शांति, सद्भाव और मानवता के कल्याण के लिए प्रार्थना की।

Advertisement

उन्होंने कहा कि माँ भगवती सभी को सकारात्मक ऊर्जा, सद्बुद्धि और सेवा भाव प्रदान करें, ताकि हम समाज और राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में अपना योगदान दे सकें।

मंदिर में माता मनसा देवी के दर्शन करने के बाद जैसे ही राज्यपाल बाहर निकलने को हुए, तभी उनकी भेंट हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से हुई, जो अपनी धर्मपत्नी सुमन सैनी के साथ हवन यज्ञ में सम्मिलित होने के बाद वापस लौट रहे थे।

इस क्षणिक भेंट के दौरान सीएम सैनी ने धर्मपत्नी के साथ राज्यपाल कटारिया और लेडी गवर्नर को नवरात्रों की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। प्रत्युत्तर में गवर्नर कटारिया ने भी मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी को प्रथम नवरात्र की मंगलकामनाएं दीं।

 

 

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Advertisement
Tap to Refresh