Listen to this article
तृप्ति भटनागर
उज्जैन। विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर के गर्भगृह के बाहर 25 किलोग्राम चांदी से निर्मित नया द्वार स्थापित किया गया है। यह द्वार कोलकाता की एक महिला श्रद्धालु द्वारा पिछले महीने दान किया गया था। गर्भगृह का आंतरिक और बाहरी परिसर पत्थर का होने के कारण, नए दरवाजे की माप के आधार पर तैयारी की गई। बीते रविवार को इसे विधि-विधान से संध्या आरती के समय स्थापित किया गया।
नवंबर के अंतिम सप्ताह में कोलकाता निवासी निभा प्रकाश ने मंदिर के पंडित भूषण व्यास की प्रेरणा से यह चांदी का दरवाजा दान किया था। इसे भगवान महाकाल के गर्भगृह के बाहर लगाया जाना था। इस दरवाजे के दो लकड़ी के पल्लों में कुल 25 किलोग्राम चांदी का उपयोग किया गया है। दरवाजे के दोनों ओर नंदीजी, ओंकार, त्रिशूल, कलश की आकृतियों के साथ फूल और बेलबूटे उकेरे गए हैं।
What are your
Feelings