दिल्ली की पार्टियों द्वारा पंजाब से किए गए ऐतिहासिक अन्याय को दूर करने के लिए प्रतिबद्ध : सुखबीर सिंह बादल
कहा कि दिल्ली की पार्टियों ने पंजाब को उसकी राजधानी से वंचित कर दिया, पुनर्गठन के दौरान पंजाबी भाषा इलाकों को बाहर कर दिया और राज्य की नदियों का आधा पानी राजस्थान को दे दिया
फरीदकोट में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए बताया कि कैसे सरदार परकाश सिंह बादल ने पूरे मालवा हलके को समृद्ध बनाया
न्यूज़म ब्यूरो
फरीदकोट : शिरोमणी अकाली दल के अध्यक्ष सरदार सुखबीर सिंह बादल ने कहा है कि पार्टी दिल्ली की पार्टियों द्वारा पंजाब पर किए गए ऐतिहासिक अन्याय को सुधारने के लिए प्रतिबद्ध है, जिन्होने राज्य को अपनी राजधानी से वंचित कर दिया और राज्य का पुनर्गठन करते समय भाषा के आधार पर पंजाबी इलकों को बाहर कर दिया गया और राज्य का आधा पानी छीनकर राजस्थान को दे दिया गया।
पंजाब बचाओ आंदोलन के तहत वरिष्ठ नेता स. परमबंस सिंह रोमाणा के साथ एक विशाल रैली को संबोधित करते हुए अकाली दल अध्यक्ष ने कहा,‘‘ पंजाब एकमात्र ऐसा राज्य है जिसकी अपनी राजधानी नही है।’’ उन्होने कहा कि ऐसा इसीलिए हुआ क्योंकि कांग्रेस पार्टी ने पंजाब की तुलना में हरियाणा को प्राथमिकता दी। उन्होने कहा,‘‘ हम देश का एकमात्र ऐसा राज्य हैं जहां पंजाबी भाषाई इलाकों को पुनर्गठन के दौरान छोड़ दिया गया था। उन्होने कहा कि हमारी नदियों का आधा पानी भी कांग्रेस द्वारा मनमाने ढ़ंग से राजस्थान को दे दिया गया , जो सीधे तौर पर रिपेरियन सिद्धांत का उल्लंघन है, जिसमें साफ तौर पर कहा गया कि जिन राज्यों से होकर नदियां बहती हैं उनका उस पानी पर एकमात्र अधिकार होता है।’’

यह कहते हुए कि दिल्ली की पार्टियां ने पंजाब को बर्बाद कर दिया है, सरदार सुखबीर सिंह बादल ने कहा,‘‘ ये पार्टियां सतलुत यमुना लिंक (एसवाईएल) नहर को पूरा करके राज्य का बचा हुआ पानी भी छीनना चाहती हैं। उन्होने कहा कि अगर यह पानी अब तक वहां नही जा पाया है तो सिर्फ अकाली दल के कारण ही ऐसा हुआ है। अगर यह पानी हरियाणा में बह गया होता तो हमारा राज्य राजस्थान बन जाता।’’ सरदार बादल ने भावुक अंदाज में कहा,‘‘ दिल्ली की पार्टियां कभी भी आपके लिए उतनी चिंता नही कर सकती, जितना अकाली दल करता है। वे सिर्फ सत्ता में लूटने आती हैं। हमारा मकसद आपकी सेवा करना है।’’
अकाली दल अध्यक्ष ने पंजाबियों से यह प्रयोग बंद करने की अपील करते हुए कहा,‘‘ कल कोई ऐसा व्यक्ति सामने आ सकता है जो खुद को हमसे ज्यादा पंथक साबित करने की कोशिश करे। याद रखिए ऐसे लोग एजेंसियों की कठपुतली होता हैं। एजेंसियों ने इन्हें अकाली दल को कमजोर करने और सिख समुदाय के धार्मिक संस्थानों पर कब्जा करने के लिए भेजा है। हमें एजेंसियों की ऐसी कठपुतलियों से सतर्क रहना चाहिए और पंजाब को उनके चंगुल से बचाने के लिए अकाली दल को मजबूत करने की दिशा में काम करना चाहिए।
सरदार बादल ने पंजाबियों को याद दिलाया कि अगर आज मालवा क्षेत्र समृद्ध है तो यह अकाली दल की वजह से है। उन्होने कहा,‘‘ गेंहू और धान पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) दिलाने के लिए हम जिम्मेदार हैं। इस क्षेत्र में जलभराव की समस्या को दूर करने का श्रेय सरदार परकाश सिंह बादल को जाता है। उन्होने बाबा फरीद स्वास्थ्य विज्ञान यूनिवर्सिटी की स्थापना भी की है, जिसने इस और आसपास के जिलों गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित की हैं।’’

यह कहते हुए कि आम आदमी पार्टी सरकार ने 2022 का चुनाव जीतने के लिए पंजाबियों के साथ विश्वासघात किया, सरदार बादल ने कहा,‘‘ यह भ्रष्ट और पंजाब विरोधी पार्टी एक बार फिर अपनी पुरानी चाल चल रही है।’’ उन्होने कहा कि आप सरकार ने अब घोषणा की है कि वह छह महीने तक महिलाओं को प्रति माह 1000 रूपया प्रति माह देगी। उन्होने कहा,‘‘ यह 52हजार करोड़ रूपये का कर्ज लेकर और सरकारी संपत्तियों को बेचकर किया जा रहा है, इससे परिणामस्वरूप सरकार बिजली सब्सिडी देने में विफल हो जाएगी और किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।’’
सरदार बादल ने कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार ने पंजाब को दिवालिया बना दिया है। उन्होने कहा,‘‘ इस सरकार ने चार साल में 2 लाख करोड़ रूपये का कर्ज लिया है, जबकि पिछली सरकारों को 25 लाख करोड़ रूपये का कर्ज जमा करने में 56 साल लगे थे।’’ उन्होने कहा कि पूर्व कांग्रेस और मौजूदा आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ दर्ज किए गए झूठे मामलों का भी जिक्र किया और घोषणा की कि इन सभी मामलों की समीक्षा के लिए एक आयोग का गठन किया जाएगा। उन्होने कहा,‘‘आयोग तीन महीने के भीतर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगा और राजनीतिक नेता और पुलिस अधिकारियों सहित जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।’’
बाद में पत्रकारों से बातचीत करते हुए सरदार बादल ने कहा कि मुख्यमंत्री अब इन्वेस्ट पंजाब समिट में पंजाब में हुए विकास कार्यों जिनमें चार लेन राजमार्ग, हवाई अडडे, और बिजली सरप्लस सहित विकास का श्रेय खुद लेकर निवेशकों को धोखा देने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होने कहा,‘‘ उन्हें पता होना चाहिए कि जिन उपलब्धियों के बारे में बखान कर रहे हैं उस सभी विकास कार्यों के लिए अकाली दल जिम्मेदार है। उन्हें इन उपलब्धियों के लिए हमें सम्मानित करना चाहिए।’’ उन्होने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री के पास अपने द्वारा किए गए कार्यों के बारे में कहने के लिए एक शब्द भी नही है। उन्होने कहा,‘‘मैं उन्हें चुनौती देता हूं कि वह बताएं कि उन्होने पिछले चार सालों में पंजाब के लिए क्या किया है।’’

पजाब के लिए अपना दृष्टिकोण बताते हुए अकाली दल अध्यक्ष ने कहा कि अकाली दल राजस्थान नहर में पानी नही जानेे देगें। उन्होने कहा ,‘‘ राजस्थान नहर से मोड़ा गया सारा पानी पंजाब के खेतों में भेजा जाएगा।’’ उन्होेने घोषणा की कि वे सतलुज यां ब्यास नदियों में औद्योगिक यां सीवेज की एक भी बूंद पानी सतलुज यां ब्यास नदियों में नही जाने दूंगा और इसका उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मालवा बेल्ट में कैंसर के संकट से निपटने के लिए यह बेहद जरूरी है।’’ उन्होने यह भी घोषणा की कि पूर्ववर्ती अकाली दल सरकार द्वारा शुरू की गई ‘राहत’ योजना को पुनजीर्वित किया जाएगा ताकि व्यापारियों पर लगाए जा रहे टैक्स अत्याचार को खत्म किया जा सके, जिसका शिकार वे पिछली कांग्रेस और मौजूदा आप सरकार दोनों के दौरान हुए थे।
अकाली दल अध्यक्ष ने घोषणा की कि हम नौजवानोें को 10 लाख रूपये का ब्याज मुक्त कर्जा भी प्रदान करेंगें और साथ ही विस्तारित आटा-दाल योजना को पुनः आरंभ करेंगें और बुढ़ापा पेंशन बढ़ाकर 3100 रूपये प्रति माह और शगुन भत्ते को बढ़ाकर 1 लाख रूपये कर दिया जाएगा। उन्होने अकाली दल सरकार के गठन के तत्काल बाद जिन किसानों के पास टयूबवैल कनेक्शन नही हैं उन्हे यह सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी और दिन में 12 घंटे बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। इस अवसर पर स.परमबंस सिंह रोमाणा, मंतर सिंह बराड़, एन के शर्मा, सतीश ग्रोवर, सूबा सिंह बादल , शेर सिंह मांडवाला और गुरिंदर सिंह भोलूवाला ने भी संबोधित किया।