Follow

जीएमएसएसएसएस-35डी चंडीगढ़ के स्पोर्ट्स टीचर कुलदीप मेहरा “डॉक्टर ऑफ फिलोसॉफी” की उपाधि से सम्मानित

Listen to this article
 
चंडीगढ़ : पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ द्वारा 73वें दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। इस दीक्षांत समारोह में पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाबचंद कटारिया मुख्यातिथि के तौर पर उपस्थित रहे। उन्होंने वहां उपस्थित सभी शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों को उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। इस दीक्षांत समारोह में गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सैकंडरी स्कूल सेक्टर-35/डी चंडीगढ़ के डीपीई (स्पोर्ट्स टीचर) कुलदीप मेहरा को पंजाब विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर रेणु विग एवं डीन एजुकेशन प्रोफेसर गुरमीत सिंह ने “डॉक्टर ऑफ फिलोसॉफी” की उपाधि देकर सम्मानित किया। कुलदीप मेहरा ने डिपार्टमेंट ऑफ फिजिकल एजुकेशन, पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ से देव समाज कॉलेज की प्रिंसिपल प्रोफेसर नीरू मलिक के मार्गदर्शन में चंडीगढ़ के द्रोणाचार्य अवार्डी शिव सिंह के जीवन पर रिसर्च कर पीएचडी डिग्री हासिल की।
 
शिव सिंह चंडीगढ़ में जन्मे पहले द्रोणाचार्य अवार्डी हैं, जिन्होंने देश के लिए ओलंपिक, वर्ल्ड चैंपियनशिप, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, एशियन चैंपियनशिप जैसे कईं ओर अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर के खेलों के लिए प्रशिक्षण केंद्रों एवं कैम्पों के माध्यम से देश को विभिन्न मैडलिस्ट एवं महान बॉक्सर तैयार किये। ऐसे सभी खिलाड़ियों ने देश-विदेशों में भारत का नाम रौशन किया। कुलदीप मेहरा की यह केस स्टडी द्रोणाचार्य अवार्डी  शिव सिंह के जीवन, करियर और उनके योगदान का विश्लेषण करती है, जिनकी अथक लगन ने कई दशकों तक भारतीय बॉक्सिंग को आकार दिया।
 
पंजाब विश्वविद्यालय के इस दीक्षांत समारोह में पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाबचंद कटारिया, कुलपति प्रोफेसर रेणु विग, डीयूआई प्रोफेसर योजना रावत, रजिस्ट्रार प्रोफेसर वाईपी वर्मा, डीन एजुकेशन प्रोफेसर गुरमीत सिंह, प्रोफेसर दलविंदर सिंह, डिपार्टमेंट ऑफ़ फिजिकल एजुकेशन के चेयरमैन प्रोफेसर नंदलाल सिंह सहित कुलदीप मेहरा के परिवारिक सदस्य भी उपस्थित रहे। 
 
What are your Feelings
Advertisement
Tap to Refresh