Follow

राजस्थान की धरती पर गूंजा ‘योगी-योगी’, मुख्यमंत्री ने की कालिका माता मंदिर में पूजा-आराधना

Listen to this article

वीरभूमि को किया प्रणाम, महारानी पद्मावती के जौहरस्थल भी गए सीएम योगी

न्यूज़म ब्यूरो

चित्तौड़गढ़ / लखनऊ, 15 मार्च। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को वीरभूमि राजस्थान पहुंचे। उन्होंने जौहर श्रद्धांजलि समारोह में शामिल होने से पहले दुर्ग चित्तौड़गढ़ में ऐतिहासिक कालिका माता मंदिर में दर्शन-पूजन किया। राजस्थान के श्री सिरे मंदिर जालौर की चढ़ाई करीब 1 किमी की ऊंचाई पैदल चढ़ कर सीएम योगी पहुंचे।

Advertisement

श्री सिरे मंदिर जालौर के लिए पैदल जाते समय मुख्यमंत्री योगी ने रास्ते में एक लंगूर लो बुलाकर खिलाया। ऐसे में राजस्थान से यूपी के मुख्यमंत्री की अदभुत तस्वीर देखने में आयी।

सीएम ने मां को चुनरी भेंटकर श्रद्धा निवेदित की और प्रदेश व देशवासियों के मंगल के लिए प्रार्थना की। इस दौरान केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, राजस्थान सरकार के मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ आदि भी मौजूद रहे।

इसके बाद सीएम ने राजस्थान की वीरभूमि को नमन किया और महारानी पद्मावती के जौहर स्थल भी गए।

मुख्यमंत्री ने यहां की वीरगाथाओं को प्रेरणास्रोत बताते हुए कहा कि हम आज इतिहास बनाने वाली धरती से साक्षात्कार कर रहे हैं। यह त्याग, बलिदान की परिपाटी का प्रतीक है। योगी आदित्यनाथ जब जौहर श्रद्धांजलि समारोह में मंच पर संबोधन के लिए खड़े हुए तो समूचा समारोह स्थल ‘योगी-योगी’ की गूंज से गुंजायमान हो उठा।

 

What are your Feelings
Advertisement
Tap to Refresh