Follow

पंजाब को मोदी ही बचा सकते हैं कर्ज, ड्रग्स, धर्म परिवर्तन, भ्रष्टाचार और गैंगस्टरों के आतंक से : अमित शाह

Listen to this article

मोगा से भाजपा ने 2027 के चुनाव अभियान की दमदार शुरुआत की

न्यूज़म ब्यूरो

किली चहलां (मोगा) : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि पंजाब में नशा, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, कानून-व्यवस्था और धर्म परिवर्तन की समस्या को लेकर उन्होंने आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पर तीखा हमला किया। वह मोगा के किली चहलां में भाजपा की ऐतिहासिक रैली को संबोधित कर रहे थे।

Advertisement

2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव भारतीय जनता पार्टी सरकार बनाने के लिए लड़ेगी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अगुवाई में पार्टी ने मोगा की ऐतिहासिक “बदलाव रैली” के साथ अपने चुनाव प्रचार की शुरुआत करते हुए विजय संकल्प लिया।

रैली को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनावों में पार्टी को पंजाब में 19 प्रतिशत वोट मिले थे। उन्होंने दावा किया कि जिन राज्यों में भाजपा को एक बार 19 प्रतिशत वोट मिल जाते हैं, वहां पार्टी की सरकार बन जाती है। उन्होंने ओडिशा, त्रिपुरा, मणिपुर और उत्तराखंड का उदाहरण देते हुए कहा कि अब अगला नंबर पंजाब का होगा।

पंजाब में सरकार नाम की कोई चीज नहीं
अमित शाह ने कहा, “पंजाब ने देश के अन्न भंडार भरे हैं और भारत की सीमाओं की रक्षा भी पंजाब के जवान ही कर रहे हैं। लेकिन अफसोस की बात है कि पंजाब में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है। अगर सरकार होती तो पंजाब में कानून-व्यवस्था की हालत इतनी खराब न होती, नशा खत्म हो गया होता और खेती की हालत भी बेहतर होती।”

मान, केजरीवाल के पायलट
केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि ‘आप’ ने बदलाव का वादा किया था, लेकिन पंजाब के मुख्यमंत्री क्या कर रहे हैं? वह केजरीवाल को हेलीकॉप्टर में दूसरे राज्यों में घुमाने के लिए पायलट बनने से ज्यादा कुछ नहीं कर रहे।

वादे जो पूरे नहीं हुए
‘आप’ द्वारा वादे पूरे न करने का मुद्दा उठाते हुए अमित शाह ने सवाल किया कि क्या आम आदमी पार्टी ने 25 लाख नौकरियों का वादा पूरा किया? क्या 4 महीने में नशा खत्म हुआ? 16,000 सरकारी क्लीनिकों का क्या हुआ? बुजुर्ग और विधवा पेंशन 2500 रुपये करने का वादा क्या हुआ?

Special Offer
ADVERTISEMENT

उन्होंने कहा कि पंजाब में 16 मेडिकल कॉलेज खोलने का वादा भी पूरा नहीं हुआ। हर साल माइनिंग से 20 हजार करोड़ रुपये कमाने की बात भी पूरी नहीं हुई। किसानों को सभी फसलों पर एमएसपी देने और 1984 के सिख विरोधी दंगों के पीड़ितों को 5 लाख रुपये मुआवजा देने का वादा भी पूरा नहीं किया गया।

उन्होंने कहा कि ‘आप’ ने पंजाब के साथ वादा खिलाफी की है। यह भ्रष्टाचार से भरी सरकार है। मुख्यमंत्री को शर्म आनी चाहिए। उन्होंने दिल्ली के चार “सूबेदार” बैठाए हुए हैं, जो लूटकर पैसा दिल्ली ले जा रहे हैं। यह सरकार पंजाब का भला नहीं कर सकती। यह सरकार केजरीवाल का एटीएम बन चुकी है।

भाजपा क्या करेगी
अमित शाह ने पंजाब के सामने मौजूद समस्याओं की ओर भी ध्यान दिलाया। उन्होंने कहा कि पंजाब में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ठप हो चुकी है। पुलिस चौकियों में एएसआई तक की हत्या हो रही है। नशे का हाल यह है कि पूरे देश में जितनी हेरोइन पकड़ी जाती है, उसका 45 प्रतिशत पंजाब में मिलता है। भ्रष्टाचार चरम पर है और बड़े स्तर पर धर्म परिवर्तन हो रहा है।

अमित शाह ने कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार इन समस्याओं को हल करने में पूरी तरह विफल रही है। अकाली दल और कांग्रेस को पहले भी मौके मिल चुके हैं, लेकिन वे भी इन्हें हल नहीं कर सके। इसलिए भारतीय जनता पार्टी को एक मौका दिया जाए। भाजपा ने पहले धारा 370 खत्म की, आतंकवाद को खत्म करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया और नक्सलवाद को जड़ से समाप्त किया।

अमित शाह ने वादा किया कि अगर फरवरी में भाजपा की सरकार बनी तो दो साल के अंदर नशे को खत्म किया जाएगा और धर्म परिवर्तन के खिलाफ कानून बनाकर उस पर रोक लगाई जाएगी।

सिखी की सेवा में मोदी सरकार
अमित शाह ने कहा कि सिख गुरुओं की कृपा से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गुरु तेग बहादुर जी का 350वां शहीदी दिवस, गुरु नानक देव जी का 550वां प्रकाश पर्व और गुरु तेग बहादुर जी का 400वां प्रकाश पर्व मनाने का अवसर मिला।

उन्होंने कहा कि करतारपुर साहिब, जो कांग्रेस की नाकामी के कारण पाकिस्तान में रह गया था, उसके लिए कॉरिडोर बनाने का काम मोदी सरकार ने किया। इसी तरह दसवें गुरु के साहिबजादों की याद में “वीर बाल दिवस” मनाना भी शुरू किया गया।

अमित शाह ने कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में सिख विरोधी दंगों के 350 केस दोबारा खोले गए और दोषी कांग्रेस नेताओं को जेल भेजा गया।
उन्होंने राहुल गांधी को संबोधित करते हुए कहा कि उनके पिता राजीव गांधी ने सिख विरोधी दंगों के दौरान कहा था, “जब भी कोई बड़ा पेड़ गिरता है तो धरती हिलती है।”
कांग्रेस पर निशाना साधते हुए अमित शाह ने कहा कि मोदी सरकार सिख समुदाय की सेवा में लगी हुई है, जबकि कांग्रेस ने तो अकाल तख्त साहिब पर टैंक चढ़ा दिए थे।
मोदी सरकार ने शिरोमणि कमेटी को एफसीआरए के तहत लाया और लंगर पर जीएसटी भी माफ किया गया।

चुघ की चेतावनी के बाद उमड़ी लोगों की भीड़
अमित शाह के आने से कुछ समय पहले भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने मंच से पंजाब पुलिस को चेतावनी देते हुए कहा कि हमारे कार्यकर्ताओं को सड़कों और टेंट के एंट्री पॉइंट पर न रोका जाए। इसके कुछ ही मिनटों बाद पंडाल में लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और जगह कम पड़ती दिखाई दी।

भाजपा ही एकमात्र विकल्प
पंजाब भाजपा के अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि जिस “मंज गाड़ने” की बात वह माघी मेले की रैली में कर रहे थे, वह आज किली चहलां की रैली में गाड़ दिया गया है।

पंजाब भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने कहा कि भगवंत मान ने पंजाबियों के सम्मान को केजरीवाल के सामने गिरवी रख दिया है। कानून-व्यवस्था की हालत ऐसी है कि नशे से पूरे-के-पूरे परिवार खत्म हो रहे हैं और दिनदहाड़े डकैतियां हो रही हैं।

केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि आज की रैली को देखकर लगता है जैसे पूरा पंजाब अमित शाह को देखने आ गया है। इस रैली को देखकर समझ लेना चाहिए कि अब पंजाब किसके साथ है।

रैली को पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल, इकबाल सिंह लालपुरा, पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय सांपला, श्वेत मलिक, मनोरंजन कालिया, अविनाश राय खन्ना (सभी पूर्व अध्यक्ष) और राणा गुरमीत सिंह सोढी ने भी संबोधित किया।

 

What are your Feelings
Advertisement
Tap to Refresh