Follow

शिरोमणी अकाली दल खन्ना और जगराओं को जिले में बदलने के लिए प्रतिबद्ध : सुखबीर सिंह बादल

Listen to this article

एशिया की सबसे बड़ी खन्ना की अनाज मंडी को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस करने की घोषणा की

अकाली दल अध्यक्ष ने सरकार बनने के बाद गेंहू और धान पर आढ़तियां कमीशन बढ़ाने का प्रयास करने का वादा किया

न्यूज़म ब्यूरो

Advertisement

खन्ना/चंडीगढ़, 10मार्च : शिरोमणी अकाली दल के अध्यक्ष सरदार सुखबीर सिंह बादल ने पंजाब में अकाली दल की सरकार बनने के बाद खन्ना और जगराओं दोनों को जिलों का दर्जा देने की घोषणा की है। पार्टी के पंजाब बचाओ अभियान के तहत यादविंदर सिंह यदू के साथ एक विशाल रैली को संबोधित करते हुए अकाली दल अध्यक्ष ने कहा,‘‘ मैं इस हलके के लोगों की मांग का सम्मान करने के लिए वचनबद्ध हू, जो चाहते हैं कि चाहते हैं कि उनके कस्बों को जिलों में बदल दिया जाए ताकि उनकी अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिल सके और साथ ही उनकी शिकायतों का आसानी से निवारण हो सके।’’

अकाली दल अध्यक्ष ने यह भी घोषणा की कि एशिया की सबसे बड़ी अनाज मंडी खन्ना का आधुनिकरण किया जाएगा। उन्होने कहा,‘‘ मौजूदा में बुनियादी ढ़ांचे और सुविधाएं दोनों ही संतोषजनक नही हैं।’’ उन्होने यह भी घोषणा की कि सरकार बनने के बाद पार्टी गेंहू और धान पर कमीशन बढ़ाने का प्रयास करेगी, जिसे हाल ही में 1.5फीसदी पर सीमित कर दिया गया था और इसे सरदार परकाश सिंह बादल सरकार के दौरान दिए जाने वाले 2.5 फीसदी तक बढ़ाने का प्रयास करेगी। उन्होने कहा,‘‘ यह बेहद जरूरी है क्योंकि एक बार जब आढ़तियों की आजीविका खतरे में पड़ जाएगी तो किसानों को भी इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।’’

राज्य के लिए अपना दृष्टिकोण के बारे में बात करते हुए सरदार सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि अकाली दल पंजाब में आईटी उद्योग को बड़े पैमाने पर लाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होने कहा,‘‘ हमने मोहाली और अमृतसर आई.टी क्षेत्र में निवेश आमंत्रित करने के लिए सबसे उपयुक्त शहरों के रूप में चुना है।दोनों शहरों में बेंगलुरू और हैदराबाद की तर्ज पर इस क्षेत्र की स्थापना के लिए आवश्यक कौशल के साथ-साथ हवाई अडडों सहित आधुनिक बुनियादी ढ़ांचा भी मौजूद है।’’

सरदार बादल ने यह भी कहा कि पार्टी पंजाब के सीमावर्ती जिलों के साथ-साथ कंडी बेल्ट के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होने कहा,‘‘ हमारा मानना है कि केवल एक विशेष औद्योगिक पैकेज से ही इन दोनों क्षेत्रों का विकास हो सकता है। इन क्षेत्रों की अर्थव्यवस्थाओं को लाभ पहुंचाने के अलावा नए उद्योग हमारे नौजवानों को आवश्यक रोजगार सुनिश्चित करेंगें। हम यह भी सुनिश्चित करेेंगें कि इन नए उद्योगों में कम से कम 75 फीसदी नौकरियां पंजाबी युवाओं के लिए ही आरक्षित हों।’’

अकाली दल अध्यक्ष ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान की कड़ी आलोचना की। उन्होने कहा कि यह बेहद हैरान करने वाली बात है कि मुख्यमंत्री आधिकारिक समारोह में सार्वजनिक रूप से महिलाओं की छवि खराब कर सकते हैं। उन्होने पंजाब के साथ साथ पूरे देश में उनकी तस्वीर चिपकाने के लिए 4400 करोड़ रूपये की बहुमूल्य राशि बर्बाद करने के लिए मुख्यमंत्री की निंदा की, जबकि किसान अभी भी फसलों की तबाही के लिए मुआवजे का इंतजार कर रहे हैं और गरीबों को शगुन और आटा-दाल जैसी सामाजिक भलाई योजनाओं से वंचित रखा जा रहा है।

उन्होने कहा कि अब इस विफल सरकार ने 52हजार करोड़ रूपये का कर्ज लेकर और सरकारी संपत्तियों को बेचकर कुछ महीनों के लिए महिलाओं को 1000 रूपये प्रति माह देने का निर्णय लिया है। ‘‘ यह नकद देकर वोट खरीदने का प्रयास है।’’

सरदार बादल ने घोषणा की कि अगली अकाली दल सरकार राज्य से गैंगस्टरों और ड्रग माफियाओं का सफाया करेगी। उन्होने कहा,‘‘ हम गैंगस्टरों और ड्रग तस्करों को जमानत देने से इंकार करने और उनकी पूरी संपत्ति जब्त करने के लिए कानून लाएंगें। ’’ उन्होने अगली सरकार की एक और प्राथमिकता की घोषणा करते हुए कहा,‘‘ मैं औद्योगिक यां सीवेज की एक भी बूंद पानी सतलुज यां ब्यास नदियों में नही जाने दूंगा और इसका उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मालवा बेल्ट में कैंसर के संकट से निपटने के लिए यह बेहद जरूरी है।’’

अकाली दल अध्यक्ष ने घोषणा की कि सत्ता में आने के बाद अकाली दल राजस्थान नहर में पानी नही जानेे देगें। उन्होने कहा कि पंजाब का पानी राजस्थान को सौंपने के लिए कांग्रेस जिम्मेदार थी और इस ऐतिहासिक अन्याय को सुधारने के लिए पार्टी प्रतिबद्ध है। उन्होने कहा,‘‘ राजस्थान नहर से मोड़ा गया सारा पानी पंजाब के खेतों में भेजा जाएगा।’’ उन्होने यह भी घोषणा की कि पूर्ववर्ती अकाली दल सरकार द्वारा शुरू की गई ‘राहत ’योजना को पुनजीर्वित कियाजाएगा ताकि व्यापारियों पर थोपे गए टैक्स आतंकवाद को समाप्त किया जा सके, जिसका शिकार वे पिछली कांग्रेस और मौजूद आप सरकार के दौरान हुए हैं।

सरदार बादल ने यह भी घोषणा की कि सरकारी और निजी मेडिकल और मेडिकल और इंजीनियरिंग काॅलेजों में मेधावी विद्यालयों के छात्रों के लिए 50 फीसदी सीटें आरक्षित होंगी और उन्हें निशुल्क व्यावसायिक शिक्षा प्रदान की जाएगी। उन्होने कहा,‘‘ हम प्रत्येक जिले में मेडिकल और पशु चिकित्सा काॅलेज खोलेंगें और साथ ही एक विश्वस्तरीय स्क्लि यूनिवर्सिटी स्थापित करेंगें, जो उद्योग के अनुसार नौजवानों को प्रशिक्षित करेगा। हम नौजवानों को उद्यमी बनाने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए 10 लाख रूपये का ब्याज मुक्त कर्ज भी प्रदान करेंगें।’’

इस अवसर पर बीबा जसदीप कौर यदू, महेशइंदर सिंह ग्रेवाल, हीरा सिंह गाबड़िया, गुरप्रीत सिंह राजुखन्ना, सरबजीत सिंह झिंझर, परमजीत सिंह ढ़िल्लों और जसपाल सिंह बिटटू चटठा ने भी संबोधित किया।

 

What are your Feelings
Advertisement
Tap to Refresh