चंडीगढ़। हरियाणा सरकार की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव की अध्यक्षता में वीरवार देर शाम को हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन के पदाधिकारियों की लंबी चली मीटिंग में हड़ताल खत्म कर अस्पतालों में तुरंत ड्यूटी शुरू करने की सहमति बन गई है। मीटिंग के बाद स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव और विभागीय एसीएस सुधीर राजपाल की मौजूदगी में एसोसिएशन पदाधिकारियों की ओर से लिखित आश्वासन दिया गया। डीजीएचएस डॉ मनीष बंसल भी इस दौरान उपस्थित रहे। एसोसिएशन पदाधिकारियों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का विशेष रूप से आभार जताया कि उन्होंने सहानुभूति पूर्वक डॉक्टर्स की प्रमुख मांगों को माना। अब डॉक्टर्स की ओर से स्पष्ट किया गया है कि अस्पतालों में चिकित्सकीय सुविधाएं निर्बाध रूप से शुरू हो जाएंगी।
पढ़ने के लिए धन्यवाद
आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।