महिलाओं को धोखा दे रही, क्योंकि उन्हें वास्तव में 150 रूपये प्रतिमाह का भत्ता मिलेगा, आप केवल कुछ ही महीनों का भत्ता देगी : एनके शर्मा
कहा कि सरकार नौजवानों को 3000 रूपये प्रति माह देने के अपने वादे से मुकर गई और किसानों, गरीबों, सरकारी कर्मचारियों यां व्यापार और उद्योग के लिए कोई भी घोषणा नही की
न्यूज़म ब्यूरो
चंडीगढ़, 8मार्च : शिरोमणी अकाली दल ने आज कहा है कि आम आदमी पार्टी सरकार ने किसानों, महिलाओं, नौजवानों, गरीबों, सरकारी कर्मचारियों और व्यापार एवं उद्योग से किए गए अपने सभी वादों से मुकर गई क्योंकि इसने अपने पिछले बजट में भी उनके लिए कुछ भी न करके सभी गारंटियों से पीछे हट गई है। यहां एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए अकाली दल के वरिष्ठ नेता और व्यापार एवं उद्योग के प्रधान एनके शर्मा ने कहा,‘‘ यह लोकतंत्र के लिए काला दिन है जब विधानसभा को आप पार्टी की रैली में बदल दिया गया और झूठ और छल इसकी कार्यवाही पर हावी हो गया।’’
यह कहते हुए कि आप सरकार पार्टी ने सभी के साथ विश्वासघात किया है एनके शर्मा ने कहा कि महिलाओं के साथ भी धोखा हुआ है क्योंकि अगर चार साल पहले से योजना के शुरू के शुरू होने के दिन की गणता करता तो वास्तव में उन्हें 150 रूपया प्रति माह ही मिलेगा। उन्होने कहा कि योजना में लगाई गई शर्तों और कम बजट के कारण महिलाओं को इसका लाभ नही मिलेगा। उन्होने कहा,‘‘ अगर सरकार महिलाओं की मदद करने के लिए गंभीर होती तो उसे कुछ महीनों के लिए यह भत्ता देने के लिए केवल 9300 करोड़ रूपये आवंटित करने के बजाय इस योजना के लिए 60हजार करोड़ रूपये आवंटित करने चाहिए थे।’’
अकाली नेता ने दावा किया कि युवाओं केा 3000 रूपये प्रति माह के बेरोजगारी भत्ते का वादा किए जाने के बाद उनकी पीछ में छुरा घोंपा गया है और कहा,‘‘ आप सरकार इस वादे को पूरी तरह से भूल गई है और इस योजना के लिए एक रूपया भी आवंटित नही किया गया है।’’
वित्तमंत्री हरपाल चीमा द्वारा बोले गए झूठ के बारे में बोलते हुए अकाली नेता ने कहा कि वित्तमंत्री ने विधानसभा में झूठ बालो था कि पिछले साल आई विनाशकारी बाढ़ में किसानों को हुए नुकसान के लिए शीघ्र मुआवजा दिया जाएगा। उन्होने कहा,‘‘ कोई मुआवजा देना तो भूल ही जाइए, आपदा प्रबंधन मदद के तहत उन्हे देय 12हजार 500 करेाड़ रूपये भी आवंटित नही किए गए।’’ उन्होने 22 फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) का वादा किए जाने के बावजूद फसल विविधिकरण के लिए 15 करोड़ रूपये आवंटित करके किसानों के साथ भददा मजाक किया गया।
आम आदमी पार्टी सरकार की स्वास्थ्य बीमा योजना के बारे विस्तृत जानकारी देते हुए श्री शर्मा ने कहा कि इसमें भी कटौती की गई। उन्होने कहा,‘‘ इस योजना के लिए केवल 2000 करोड़ रूपये रखे गए , जबकि 10 लाख रूपये का चिकित्सा बीमा प्रदान करने के लिए 10हजार करोड़ रूपये की आवश्यकता है।’’ उन्होने इस साल शुरू होने वाले 7 नए चिकित्सा पाठयक्रमों के लिए कोई फंड नही रखनेे और सरकारी स्कूलों में पेंट और साइनबोर्ड के लिए 300 करोड़ रूपये आवंटित किए जाने के लिए कड़ी निंदा की है।
शर्मा ने कहा कि बजट में सरकारी कर्मचारियों के लिए एक शब्द भी नही कहा गया है। पुरानी पेंशन योजना को फिर से शुरू करने , कर्मचारियेां को 16 फीसदी मंहगाई भत्ता देने यां उनके वेतनमान बढ़ाने के लिए कोई धनराशि नही रखी गई है। उन्होने कहा कि इसी तरह व्यापार और उद्योग जगत को भी नजरअंदाज किया गया है और उसके लिए भी कोई प्रोत्साहन योजना घोषित नही की गई है, जबकि वे बार-बार जीएसटी छापों और जुर्माने के कारण टैक्स से बुरी तरह परेशान हैं।
अकाली नेता ने आम आदमी पार्टी की इस बात की कड़ी आलोचना की कि वह हर साल औसतन 33,000 करोड़ रूपये का कर्ज ले रही है और राज्य का कर्ज 4.17 लाख करोड़ रूपये तक पहुंचा दिया है। उन्होने कहा कि अगले एक साल में यह आंकड़ा बढ़कर 4.70 लाख करोड़ रूपये तक पहुंचने की संभावना है। उन्होने कहा,‘‘ आप सरकार ने राज्य को दिवालिया कर दिया है लेकिन सरेआम झू ठबोल रही है कि उसने कर्ज में 35 फीसदी की कमी की है।’’