Follow

नारी शक्ति हमारे समाज और राष्ट्र की नींव हैं : मोहन लाल बड़ौली

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर नारी शक्ति को दी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं

न्यूज़म ब्यूरो

चंडीगढ़, 8 मार्च। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर देशवासियों व नारी शक्ति एवं मातृ शक्ति को हार्दिक और बधाई दी। श्री बड़ौली ने कहा कि नारी शक्ति हमारे समाज और राष्ट्र की नींव हैं। नारी शक्ति ने शिक्षा, विज्ञान, खेल, कला और रक्षा के साथ-साथ विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा और कड़ी मेहनत का प्रदर्शन करते हुए विश्व पटल पर भारत माता का नाम रोशन किया हैं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि शिक्षित, आत्मनिर्भर और सशक्त महिलाएं एक समृद्ध और प्रगतिशील राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे सकती हैं। उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाएं नए भारत के सपनों को साकार कर रही हैं। उन्होंने कहा कि यह केवल एक तारीख़ नहीं, बल्कि नारी शक्ति के संघर्ष, संकल्प और सफलता का उत्सव है।

बड़ौली ने कहा कि हरियाणा की प्रगति में मातृशक्ति की भागीदारी अविस्मरणीय व महत्वपूर्ण है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों का आह्वान करते हुए कहा कि  इस दिवस पर हम सभी मातृशक्ति के सम्मान, सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के लिए संकल्पित हों। उन्होंने पुनः नारी शक्ति को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Advertisement

 

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Advertisement
Tap to Refresh