Follow

सदन में विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण को दी विवाह की सालगिरह की बधाई

Listen to this article

न्यूज़म ब्यूरो

चंडीगढ़, 5 मार्च : हरियाणा विधान सभा के बजट सत्र के दौरान वीरवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, उद्योग एवं वाणिज्य, पर्यावरण, वन और वन्यजीव मंत्री राव नरबीर सिंह और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण को विवाह की 35वीं सालगिरह की बधाई दी। इस पर सदन में मौजूद सभी सदस्यों ने मेज थपाथपाकर खुशी का इजहार किया।

Advertisement

विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने इस पर सदन का आभार जताया। उन्होंने कहा कि हालांकि उन्हें इस बारे में विशेष ध्यान भी नहीं था, लेकिन कैबिनेट मंत्री ने इस विषय की ओर ध्यान दिलाया, इसके लिए उनका आभार। तदोपरांत बैठक की समाप्ति पर शाम 6 बजे अध्यक्ष के चैंबर में सभी सदस्यों की उपस्थिति में केक काटा गया।

विधान सभा सचिवालय में वीरवार को विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण के विवाह की सालगिरह पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने उनका मुंह मीठा करवाया। विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण को उनके विवाह की सालगिरह पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, मंत्री और विधायक गण ने पुष्पगुच्छ भेंट किया।

 

What are your Feelings
Advertisement
Tap to Refresh