Follow

जनभागीदारी और आर्थिक अनुशासन का संतुलित दस्तावेज है राज्य बजट : शमशेर खरक

किसान, युवा और महिलाओं के सशक्तिकरण का स्पष्ट रोडमैप

स्वास्थ्य, शिक्षा और इन्फ्रास्ट्रक्चर को मिली नई गति

आत्मनिर्भर और समृद्ध हरियाणा की दिशा में निर्णायक कदम : शमशेर खरक

न्यूज़म ब्यूरो

रोहतक, 2 मार्च। हरियाणा विधानसभा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा वर्ष 2026-27 के लिए प्रस्तुत ₹2,23,658.17 करोड़ के बजट का स्वागत करते हुए भाजपा के प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी शमशेर सिंह खरक ने इसे जनहितकारी, संतुलित और दूरदर्शी बताया।

Advertisement

उन्होंने कहा कि यह बजट प्रदेश की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के साथ समाज के हर वर्ग के सशक्तिकरण का मजबूत आधार तैयार करता है।
खरक ने कहा कि 5000 से अधिक सुझावों को शामिल कर सरकार ने जनभागीदारी का आदर्श उदाहरण प्रस्तुत किया है। राजकोषीय घाटे को जीडीपी के 2.65 प्रतिशत तक सीमित रखना आर्थिक अनुशासन और जिम्मेदार वित्तीय प्रबंधन का परिचायक है।

खरक ने बताया कि कृषि क्षेत्र में 1.40 लाख एकड़ भूमि को खेती योग्य बनाने, फसल विविधीकरण को बढ़ावा देने हेतु ₹2,000 प्रति एकड़ बोनस और गन्ना प्रोत्साहन राशि ₹5,000 प्रति एकड़ करना किसानों के हित में ऐतिहासिक निर्णय हैं। स्वास्थ्य क्षेत्र में ₹14,007 करोड़ का प्रावधान और सामाजिक सुरक्षा में आय सीमा बढ़ाकर ₹9,000 प्रतिमाह करना आमजन को सीधा लाभ देगा।

उन्होंने विश्वास जताया कि यह बजट विकास की रफ्तार को नई ऊर्जा देगा और आत्मनिर्भर, समृद्ध हरियाणा के संकल्प को साकार करने में मील का पत्थर सिद्ध होगा।

 

Advertisement
Tap to Refresh