Follow

हरियाणा में भाजपा सरकार के दौरान 550 करोड़ से ज्यादा का बैंक घोटाला : वित्त मंत्री हरपाल चीमा

Listen to this article

पंजाब में ‘आप’ सरकार के ई-डिपॉजिट सिस्टम की वजह से धोखाधड़ी की कोई गुंजाइश ही नहीं: वित्त मंत्री हरपाल चीमा

भाजपा नई टेक्नोलॉजी अपनाने में फेल, इसी वजह से हरियाणा में हुआ 550 करोड़ का बैंक फ्रॉड- हरपाल चीमा

पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार ने 2022 से ही सारी चोर-मोरियां की बंद: चीमा

Advertisement

जहां भाजपा की सरकार वहां लोगों का पैसा असुरक्षित, हरियाणा बैंक घोटाला इसकी ताजा मिसाल: हरपाल चीमा

न्यूज़म ब्यूरो

चंडीगढ़, 2 मार्च 2026 : पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने पड़ोसी राज्य हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी की सरकार के दौरान हुए 550 करोड़ रुपये से ज्यादा के बैंक घोटाले पर सख्त प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार ने 2022 में सत्ता संभालते ही एनआईसी (NIC) की सहायता से आधुनिक ई-डिपॉजिट मैनेजमेंट सिस्टम लागू किया, जिससे बैंकिंग सेक्टर में किसी भी तरह के फ्रॉड की गुंजाइश ही खत्म हो गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा नई टेक्नोलॉजी अपनाने में पूरी तरह फेल है, जिसकी वजह से हरियाणा में लोगों के पैसे की लूट हो रही है।

वित्त मंत्री चीमा ने बताया कि 2022 में पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद बैंकिंग सेक्टर को और मजबूत करने के लिए एनआईसी (NIC) की मदद से ई-डिपॉजिट मैनेजमेंट सिस्टम लागू किया गया। उन्होंने बताया कि इस सिस्टम के तहत पंजाब के सभी सरकारी विभाग, कॉर्पोरेशन, बोर्ड, संस्थान और अंडरटेकिंग्स जब भी अपना पैसा बैंक में डिपॉजिट करना चाहते हैं, तो उन्हें ओपन बिड की प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है।

वित्त मंत्री ने बताया कि पंजाब सरकार ने 21 बैंकों को पैनल पर लिया हुआ है। जब इन 21 बैंकों में बिड होती है तो जो बैंक सबसे ज्यादा ब्याज दर देता है, उस बैंक के पास संबंधित बोर्ड, कॉर्पोरेशन या संस्थान अपना पैसा डिपॉजिट करवाता है। इससे सरकारी खजाने को ज्यादा से ज्यादा ब्याज की कमाई होती है। उन्होंने बताया कि ये डिपॉजिट 15 दिन, एक महीने, छह महीने या नौ महीने के होते हैं।

चीमा ने आगे बताया कि 2022 से लेकर अब तक लगातार हर महीने लगभग 100 से 150 बिड्स पंजाब के अलग-अलग संस्थानों, कॉर्पोरेशनों, बोर्डों और विभागों की ओर से की जाती हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने इस सिस्टम को सिर्फ बैंकिंग सेक्टर पर नहीं छोड़ा, बल्कि इसकी देखरेख के लिए एक बैंक का सीनियर अधिकारी और एक पंजाब सरकार का सीनियर अधिकारी नियुक्त किए गए हैं, ताकि किसी भी तरह का और किसी भी स्तर का फ्रॉड न हो सके।

वित्त मंत्री चीमा ने कहा कि पड़ोसी राज्य हरियाणा में ऐसा कोई भी तंत्र (मैकेनिज्म) नहीं बनाया गया, जिसकी वजह से भारतीय जनता पार्टी की सरकार के दौरान 550 करोड़ रुपये से ज्यादा का फ्रॉड हुआ। उन्होंने कहा कि भाजपा नई टेक्नोलॉजी को देशभर में अपनाने में असफल रही है, जबकि आम आदमी पार्टी की सरकार हमेशा ही लेटेस्ट तकनीकें अपनाती रही है।

चीमा ने तीखे शब्दों में कहा कि जहां भाजपा की सरकार है, वहां लगातार फ्रॉड हो रहे हैं और लोगों का पैसा बैंकिंग सेक्टर के जरिए लूटा जा रहा है। भाजपा के लोगों ने बैंकिंग सेक्टर में भी चोर-मोरियां रखी हुई हैं। जबकि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार आने के बाद पुरानी सरकारों के समय जहां भी कहीं चोरी होती थी, वे सारी खामियां (लूपहोल) बंद की गई हैं।

वित्त मंत्री ने गर्व से कहा कि ई-डिपॉजिट मैनेजमेंट सिस्टम एक बहुत बेहतरीन व्यवस्था है, जो आम आदमी पार्टी की सरकार ने 2022 में लागू की थी और इसकी वजह से पंजाब में किसी भी तरह का कोई भी बैंकिंग फ्रॉड नहीं हुआ।

 

What are your Feelings
Advertisement
Tap to Refresh