शिमला, 8 दिसम्बर : हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने प्रदेश की पूर्व मंत्री विद्या स्टोक्स को जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता विद्या स्टोक्स के 99वें जन्मदिन के अवसर पर शिमला स्थित उनके आवास जाकर भेंट की और जन्म दिवस की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की।
पढ़ने के लिए धन्यवाद
आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।