Follow

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष भारत के लिए स्वर्णिम काल साबित हुए : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

मोदी नेतृत्व में भारत की वैश्विक छवि मजबूत, आतंकवाद को मिला करारा जवाब – अनिल विज

11वीं से 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत, मोदी सरकार की बड़ी उपलब्धि – अनिल विज

सर्जिकल स्ट्राइक और निर्णायक कार्रवाई से बदली देश की पहचान – विज

न्यूज़म ब्यूरो

चंडीगढ़, 26 मई। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्ष भारत के लिए स्वर्णिम काल साबित हुए हैं। इस दौरान देश ने हर क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की है, जनता का विश्वास मजबूत हुआ है, आधारभूत ढांचे का तेजी से विस्तार हुआ है तथा डिजिटल क्रांति के माध्यम से भारत ने विश्व मंच पर अपनी अलग पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की अर्थव्यवस्था विश्व में 11वें स्थान से उठकर 5वें स्थान पर पहुंची है, जो देश की आर्थिक मजबूती और वैश्विक प्रभाव का प्रमाण है।

Advertisement

मीडिया कर्मियों के सवालों का जवाब देते हुए अनिल विज ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में भारत की वैश्विक छवि में ऐतिहासिक परिवर्तन आया है। उन्होंने कहा कि पहले जब आतंकवादी घटनाएं होती थीं, तब केवल शोक और श्रद्धांजलि तक ही प्रतिक्रियाएं सीमित रह जाती थीं, लेकिन अब भारत आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक और कठोर कार्रवाई करने वाला राष्ट्र बन चुका है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने आतंकवाद के विरुद्ध सख्त नीति अपनाई है। आज यदि कोई आतंकवादी गतिविधि होती है, तो भारत मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम है। सर्जिकल स्ट्राइक और “ऑपरेशन सिंदूर” जैसे अभियानों के माध्यम से आतंकवादियों के ठिकानों को नष्ट कर देश की सुरक्षा और सम्मान को नई मजबूती प्रदान की गई है।

विज ने कहा कि भारत के राष्ट्रीय प्रतीक चिन्ह में अंकित तीन शेर शक्ति, साहस और आत्मविश्वास के प्रतीक हैं, और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन्हीं मूल्यों के अनुरूप देश को विश्व मंच पर मजबूती के साथ खड़ा करने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि आज भारत आत्मनिर्भरता, विकास और राष्ट्रीय सुरक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू रहा है और विश्व समुदाय भारत को नई दृष्टि से देख रहा है।

 

Advertisement
Tap to Refresh