Follow

विश्व रेडक्रॉस दिवस पर राज्यपाल कटारिया ने विश्वास फाउंडेशन को किया गया सम्मानित

न्यूज़म ब्यूरो

चंडीगढ़, 8 मई 2026 : विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर गुरुदेव स्वामी विश्वास के आशीर्वाद से राज्यपाल पंजाब व ऐड्मिनिस्ट्रेटर चंडीगढ़ गुलाब चंद कटारिया ने मानवता की सेवा में उत्कृष्ट योगदान देने के लिए लोक भवन चंडीगढ़ में इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी यूटी चंडीगढ़ द्वारा आयोजित कार्यकम में विश्वास फाउंडेशन को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। यह सम्मान फाउंडेशन की और से अध्यक्ष साध्वी नीलिमा विश्वास व संयुक्त सचिव ऋषि सरल विश्वास ने प्राप्त किया।

सम्मान फाउंडेशन द्वारा स्वास्थ्य, रक्तदान, और आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में किए गए निरंतर प्रयासों की सराहना के रूप में दिया गया। विश्वास फाउंडेशन को विशेष रूप से उनके द्वारा आयोजित नियमित रक्तदान शिविरों और जरूरतमंदों को समय पर चिकित्सा सहायता पहुँचाने के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डीसी निशांत कुमार यादव, सचिव पंजाब स्टेट शिव दुलार सिंह ढीलों व भाजपा नेता संजय टंडन मौजूद रहे।

 

Advertisement
Advertisement
Tap to Refresh