खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम प्रधानमंत्री के आह्वान पर युवाओं को भी दिया फिट रहने का संदेश
न्यूज़म ब्यूरो
चंडीगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान के बाद हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम आज अपना काफिला छोड़ साइकिल चलाकर हरियाणा सचिवालय, चंडीगढ़ पहुंचे और युवाओं और आमजन को फिट रहने का संदेश दिया।
खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि साइकिल चलाना केवल पेट्रोल-डीजल बचाने का माध्यम ही नहीं है, बल्कि स्वस्थ और फिट जीवन की सबसे आसान आदत है। नियमित साइकिल चलाने से शरीर स्वस्थ रहता है और कई बीमारियों से बचाव होता है।
उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि छोटी दूरी के लिए साइकिल का अधिक से अधिक उपयोग करें और “फिट इंडिया” अभियान को मजबूत बनाएं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पर्यावरण संरक्षण और स्वास्थ्य जागरूकता की सोच को जन-जन तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है।
देश में आर्थिक चुनौतियों और बढ़ते ईंधन खर्च के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “पेट्रोल-डीजल बचाओ” अभियान को आगे बढ़ाते हुए मंत्री गौरव गौतम ने युवाओं से विशेष अपील की है कि पेट्रोल और डीजल से चलने वाले वाहनों का कम से कम उपयोग करें।
उन्होंने कहा कि आज जरूरत है कि युवा फिटनेस और राष्ट्रहित दोनों को ध्यान में रखते हुए जागरूक नागरिक की भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि साइकिल चलाना केवल एक विकल्प नहीं, बल्कि स्वस्थ भारत और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक सकारात्मक कदम है।
मंत्री ने कहा कि जिस तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपने वाहनों के काफिले को कम कर सादगी और जिम्मेदारी का संदेश दिया है, उससे देश के लोगों को भी प्रेरणा लेनी चाहिए।