घायल की सेवा में भी तत्पर मंत्री जी को सलाम…हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने वीरवार को अपने विधानसभा क्षेत्र से चंडीगढ़ आते वक्त जैसे ही एक व्यक्ति को सड़क पर घायलावस्था में देखा तो तुरंत अपना काफिला रोककर उसे डेराबस्सी के पास एक अस्पताल में पहुंचाया और उसका इलाज शुरू करवाया। ये नजारा देख रहे राहगीरों और तमाम वाहन चालक उनके सिक्योरिटी स्टाफ से ये पूछते दिखाई दिए कि ये सज्जन कौन हैं, जो झंडी वाली गाड़ी से उतरकर एक अपरिचित घायल की मदद कर रहे हैं।