हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल की मंगलवार को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से भेंट हुई। मुलाकात के दौरान राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश की ओर से एक स्मृति चिन्ह भी प्रथम नागरिक को भेंट किया। इस दौरान राज्यपाल शुक्ल की धर्मपत्नी श्रीमती जानकी शुक्ला भी साथ रहीं। यह एक शिष्टाचार भेंट थी।